scorecardresearch
 

बिहार में 27 बड़े अफसरों के तबादले... 11 IAS और 16 IPS इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने रविवार को 11 IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला किया. HR श्रीनिवास समाज कल्याण के ACS और सुधांशु कुमार ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए. देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट...

Advertisement
X
बिहार प्रशासनिक और पुलिस बेड़े में फेरबदल.(File Photo:ITG)
बिहार प्रशासनिक और पुलिस बेड़े में फेरबदल.(File Photo:ITG)

बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, कुल 27 सीनियर अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है.

IAS अफसरों की नई नियुक्तियां:-
HR श्रीनिवास (1996 बैच): समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त.

संतोष कुमार मल्ल (1997 बैच): आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए.

लोकेश कुमार सिंह (2003 बैच): पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कुमार रवि (2005 बैच): स्वास्थ्य विभाग के नए सचिव होंगे.

अजय यादव (2005 बैच): ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया.

संजय कुमार सिंह (2007 बैच): वित्त विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

प्रणव कुमार (2008 बैच): भवन निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए.

चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच): जल संसाधन विभाग के सचिव नियुक्त.

IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव:-
निर्मल कुमार आजाद (1994 बैच): महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात.

सुधांशु कुमार (1996 बैच): अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) - कानून और व्यवस्था.

अमित कुमार जैन (1996 बैच): आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के ADG नियुक्त.

Advertisement

नैयर हसनैन खान (1996 बैच): बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के ADG बनाए गए.

अमित लोढ़ा (1998 बैच): ADG (वायरलेस और तकनीकी सेवाएं) की जिम्मेदारी.

अमृत राज (1998 बैच): साइबर अपराध-सह-सुरक्षा इकाई के ADG नियुक्त.

रणनीतिक महत्व
इस फेरबदल को राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में गति लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. खासतौर पर स्वास्थ्य, वित्त और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विभागों में अनुभवी अफस्रों की तैनाती की गई है. साथ ही, साइबर सुरक्षा और आर्थिक अपराध जैसी इकाइयों को भी नए नेतृत्व से सशक्त किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement