scorecardresearch
 

'अपराधी का एनकाउंटर हो लेकिन जाति देखकर नहीं', बिहार सरकार पर बरसे भाई वीरेंद्र

पटना में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने एनकाउंटर को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि असली अपराधी की जवाबी कार्रवाई में मौत अलग मामला है, लेकिन निजी दुश्मनी या जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को अपराधी मानकर गोली चलाना गलत है.

Advertisement
X
भाई वीरेंद्र ने बिहार में हो रहे अपराधों पर अपनी बात रखी. (Photo- X/Screengrab)
भाई वीरेंद्र ने बिहार में हो रहे अपराधों पर अपनी बात रखी. (Photo- X/Screengrab)

बिहार में अपराध और पुलिस एनकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई असली अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है और जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर होता है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है.

लेकिन किसी को निजी दुश्मनी के कारण किसी केस में नामजद कर अपराधी नहीं कहा जा सकता. सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपराध पर रोक लगाए और असली अपराधियों की पहचान करे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शक्ति यादव, जिनसे तेजप्रताप-रोहिणी-मुत्युंजय के बाद अब भाई वीरेंद्र भी नाराज हैं

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर एनकाउंटर सही कारणों से हुआ है तो उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना. लेकिन सरकार अपराध रोकने के नाम पर एनकाउंटर कर रही है, जबकि असली अपराधियों की पहचान करने में नाकाम है. उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिलने का अधिकार है.

जाति देखकर नहीं होना चाहिए एनकाउंटर

RJD विधायक ने कहा कि जब किसी अपराधी की मौत होती है तो शायद ज्यादा विरोध नहीं होता, लेकिन जब किसी व्यक्ति का एनकाउंटर किया जाता है और उसके पीछे जाति का कारण नजर आता है तो इस पर गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर जाति के आधार पर नहीं होने चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार: RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बागी तेवर! चुनाव में पार्टी की हार पर तेजस्वी यादव पर उठाए सवाल

भाई वीरेंद्र ने कहा, "अपराधी की कोई जाति नहीं होती." उनका कहना था कि अपराध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को निजी रंजिश या जातिगत आधार पर निशाना बनाना गलत है. सरकार को निष्पक्ष तरीके से अपराधियों की पहचान करनी चाहिए और सभी को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement