पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. 41 की उम्र में वो दूसरी बार मां बनेंगी. हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ है.
इंटरनेट पर माहिरा के बेबी शावर की प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं. पीच लॉन्ग गाउन में वो स्टनिंग लगीं. फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आया.
माहिरा का बेबी शावर के अलावा जेंडर रिवील सेलिब्रेशन भी हुआ है. एक्ट्रेस का पिंक गाउन देखकर उनके बेटी की मां बनने के कयास लग रहे हैं.
हालांकि अभी एक्ट्रेस की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. वो पैप्स और मीडिया से दूर रहकर प्रेग्नेंसी फेज में प्राइवेसी चाहती हैं.
फोटो में माहिरा अपनी फैमिली और दोस्तों संग पोज दे रही हैं. सिंपल लुक में वो स्टनिंग लगीं. सभी ने उनपर प्यार लुटाया.
माहिरा की तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है एक्ट्रेस के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आता है.
माहिरा का होने वाला बच्चा उनकी दूसरी शादी से है. अक्टूबर 2023 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन सलीम करीम संग शादी की थी.
शादी से 3 साल बाद माहिरा ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की. माहिरा का पहली शादी से एक बेटा अजलान है. जिसकी उम्र 17 साल है.
माहिरा का बेटा उनके साथ रहता है. उनकी पहली शादी एक्टर अली अस्करी से 2007 में हुई थी. 2015 में उनका तलाक हुआ था.