बिहार के बेगूसराय से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 5 लोगों ने मिलकर एक महिला के हाथ-पैर बांधे और ब्लेड से जख्म देकर पहले गैंगरेप किया. फिर पीड़िता के गुप्तांग में बुलेट (गोली) पत्थर और लकड़ी डाल दी. घटना के छठे दिन महिला को दर्द के बाद सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के बाद गुप्तांग में कारतूस, पत्थर, लकडी डालने की पुष्टि हुई है. घटना सामने आने के बाद दो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
घटना बीते 11 जून की रात की है. जब महिला शौच के लिए निकली तो पांच बदमाशों ने उसे शौचालय से खींच लिया और ब्लाज फाड़कर हाथ-पैर बांध दिए. हैवानों ने पीड़िता के शरीर पर कई जगह ब्लेड मारे, साथ गैंगरेप किया. इस दौरान बदमाशों ने उसके गुप्तांग में गोली, पत्थर और लकड़ी भी डाल दिया.
घटना की सुबह महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे 12 जून की देर शाम जांच के बाद घर भेज दिया गया. हालांकि, महिला के घर जाने के बाद वह लगातार दर्द से परेशान थी, जिसके बाद 17 जून आज सुबह फिर महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड करने के बाद उसके पेट से गोली पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डॉक्टर के द्वारा निकाला गया.
महिला का आरोप है की घटना के बाद से लगातार पुलिस लापरवाही बरत रही है, घटना के दिन सूचना देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया, मामला दर्ज किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
महिला के साथ तीन बदमाशों ने तीन माह पहले भी घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था और मारपीट कर लूटपाट की थी, उस मामले में भी मामला दर्ज हुआ था और अब इस बदमाशों ने फिर एक बार गैंग रेप करते हुए हैवानियत की हद पर कर दी और उसके गुप्तांग में गोली, पत्थर और लकड़ी डालकर छोड़ डाल गए.
मामला सामने आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया और एसपी के आदेश पर सदर DSP-1 आनंद कुमार पांडे, सदर DSP-2 दुर्गा कुमारी समेत महिला पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर महिला का दोबारा ब्यान लेकर कार्रवाई में जुट गई है.
गैंगरेप पीड़िता की आपबीती
पीड़ित महिला अपनी आपबीती में कहा, ''11 जून की रात करीब 11:30 बजे हम शौचालय गए थे. तभी पांच बदमाश मेरे दरवाजे पर बैठ गए और मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया. हम शौचालय से निकले तो कसकर पकड़ लिया तो हम शोर नहीं मचा सके. इसके बाद बदमाशों ने साड़ी खोलकर मुंह बंद कर दिया और ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिए. इस दौरान हमने आवाज देने की कोशिश की, तो बदमाशों ने मारा और उठाकर अंधेरे में ले गए. जहां की पांचों ने बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया. हम छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, तो उन लोगों ने शरीर पर ब्लेड मार दिया और मारपीट भी करने लगे. उन लोगों ने छाती और जांघ में ब्लेड मार दिया. इसके बाद बदमाशों ने मुझे घर में ही फेंक दिया. आवाज सुनकर पति ने निकलना चाहा, लेकिन बाहर से गेट बंद था. इसके बाद हमारी छोटी देवरानी को फोन किया तो उसने आकर पति को निकाला और थाना में फोन किया तो हॉस्पिटल जाने के लिए कहा गया.
हम बरौनी हॉस्पिटल गए, फिर बरौनी से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. मेरा इलाज किया गया, लेकिन अंदरूनी पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था. उस दौरान मेडिकल हुआ, जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बुरी तरीके से जख्मी किया गया है, जिसके कारण दर्द हो रहा है.
फिर घर चली गई, बहुत दर्द था तो फिर हम सदर अस्पताल आए. जहां जांच के दौरान मेरे गुप्तांग से गोली और आज पत्थर व लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया है.
दुष्कर्म के दौरान मैं बेहोश हो गई थी. लग रहा है कि पांचों ने दुष्कर्म करने के बाद मेरे गुप्तांग में गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था.
3 महीना पहले भी तीन बदमाश मेरे घर में घुसे और सभी कपड़ा खोलकर रेप करने का प्रयास किया, मारपीट की थी. घर में रखा पैसा और जेवर के संबंध में पूछने लगा तो हम सब कुछ बता दिए, सब कुछ ले लिया. पुलिस को सूचना दिए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
DSP आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. महिला का बयान सत्य प्रतीत हो रहा है. 12 जून की शाम अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चली गई थी. फिर घर से वापस लौट कर आई तो इंटरनल पार्ट्स में दर्द हो रहा था. इंटरनल पार्ट्स से बुलेट आदि का टुकड़ा निकाला गया है.
सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. कोर्ट में दिए गए बयान में भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है. पुलिस की लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी.''