scorecardresearch
 

स्टेज पर चढ़ गए दारोगा जी, लेडी डांसर पर चला दिया हाथ... बेगूसराय में किस बात पर मचा बवाल, Video

बिहार के बेगूसराय में देवी जागरण के दौरान देर रात एक दारोगा ने स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर पर हाथ चला दिया. आयोजक के साथ धक्का मुक्की कर कार्यक्रम बंद कराया। इस बात से स्थानीय लोग नाराज हो गए हो पुलिस के साथ धक्का मुक्की की तो दरोगा ने पिस्तौल तानकर गाली गलौज कर लोगों को धमकाते रहे। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
दारोगा ने डांसर पर उठा दिया हाथ. (Photo: Screengrab)
दारोगा ने डांसर पर उठा दिया हाथ. (Photo: Screengrab)

बिहार के बेगूसराय में देवी जागरण के दौरान देर रात महिला कलाकार डांस कर रही थी. इसी दौरान एक दारोगा स्टेज पर पहुंच गए. दारोगा ने डांसर पर हाथ चला दिया और आयोजक के साथ धक्का-मुक्की कर दी. दरअसल, पुलिस यह कार्यक्रम बंद करा रही थी. इस बात से स्थानीय लोग नाराज हो गए और भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर दी. इस पर दारोगा ने पिस्टल तानकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया. आरोप है कि पुलिस ने लोगों को धमकाया.

अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस से सीनियर अफसरों तक पहुंच गया. अब अधिकारियों ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया है. एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है.

यहां देखें Video

ये पूरा मामला सोमवार की रात का है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित मां वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा स्थान में भक्ति जागरण चल रहा था. इसका आयोजन मंदिर प्रबंधन समिति करवा रही थी. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे हुए थे. रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे. कार्यक्रम जब अंतिम चरण में था तो सुबह करीब 3 बजे मंच पर फिल्मी गानों की धुन पर डांस शुरू हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नूंह में डांस कार्यक्रम में हंगामा, महिला डांसर से बदसलूकी, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

मंच पर डांसर परफॉर्म कर रही थी. सामने दर्शक मौजूद थे. इसी बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मंच पर पहुंच गए. एक दारोगा ने डांसर को कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा और पीछे से डांसर पर हाथ चला दिया.

डांसर के जाने के बाद मंच पर आयोजक के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की भी कर दी. इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस के साथ हाथापाई कर दी. इसके बाद खुद को घिरता देख दारोगा ने पिस्टल निकाल ली और लहराने लगे. आरोप है कि दारोगा ने लोगों को धमकाया.

begusarai cop accused assaulting dancer waving pistol durga jagran

इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दारोगा महिला डांसर पर हाथ चलाते दिख रहे हैं. इसी के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की भी करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद हथियार लहराने लगते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष ने संज्ञान लिया और प्रेस नोट जारी किया है.

इसमें एसपी ने कहा कि दुर्गा मंदिर में अश्लील डांस हो रहा था. पुलिस वहां पहुंची थी. इस दौरान गलत हरकत की गई है. इसके लिए सदर डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वहीं इस मामले में महिला डांसर ने भी अपना पक्ष रखा है. डांसर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक दारोगा पहुंचे और कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा गया. हम लोग कार्यक्रम बंद कर वापस मुड़े तो हाथ चला दिया. यह गलत है. महिला पुलिस वहां नहीं थी. अब पुलिस कार्यक्रम के आयोजक से और उनसे माफी मांगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement