scorecardresearch
 

Renault ने लॉन्च की SUV जैसी Kwid, कीमत 4 लाख

फ्रांस की प्रमुख वाहन कंपनी रेनो ने बुधवार को अपनी वैश्विक कार Kwid पेश की. इसकी कीमत देश में चार लाख रुपये तक होगी. एंट्री लेवल बाजार की यह कार इस साल त्योहारी मौसम में भारतीय बाजार में आएगी.

Advertisement
X
रेनो क्वि‍ड
रेनो क्वि‍ड

फ्रांस की प्रमुख वाहन कंपनी रेनो ने बुधवार को अपनी वैश्विक कार Kwid पेश की. इसकी कीमत देश में चार लाख रुपये तक होगी. एंट्री लेवल बाजार की यह कार इस साल त्योहारी मौसम में भारतीय बाजार में आएगी.

करीब 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित एसयूवी के आकार की इस छोटी में 800cc का पेट्रोल इंजन होगा. कंपनी भारत को इस नई कार के निर्यात का क्षेत्रीय केंद्र बनाने पर विचार कर रही है. रेनो समूह के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी कारलोस घोस्न ने नई कार को पेश करने के बाद कहा कि क्विड पासा पलटने वाली कार साबित होगी और यह एंट्री लेवल कार है और भारतीय बाजार में इसकी 25 फीसदी हिस्सेदारी है.

उन्होंने कहा कि रेनो ने में पांच फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है और नई कार की इसमें बड़ी भूमिका होगी. घोस्न ने कहा रेनो क्विड इस वर्ग में पहले से स्थापित और हुंदै जैसी कंपनियों से मुकाबला करेगी.

गौरतलब है कि मारुति Alto800 की कीमत दिल्ली में 2.83 लाख रुपये से 3.4 लाख रुपये तक है और हुंदै इयोन की कीमत 3.09 लाख रुपये से 4.22 लाख रुपये है.

Advertisement

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement