Maruti Suzuki Baleno RS मार्केट में दस्तक देने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक ये कार मार्च 2017 में लॉन्च हो सकती है. 2017 में Baleno RS कंपनी की तरफ से दूसरे नंबर की लॉन्च है.
Maruti Suzuki Baleno RS कंपनी की तरफ से के बाद ये दूसरी RS वेरिएंट है. Ciaz RS अक्टूबर 2015 में लॉन्च हुई थी. Baleno RS में 1.0L का बूस्टर जेट इंजन होगा जो 100hp का पॉवर और 150 Nm का टार्क पैदा करेगा. उम्मीद ये भी है कि कंपनी नए कार को 5 गेयरबॉक्स के साथ पेश करेगी.
1.0L के बूस्टर जेट इंजन के साथ की तरफ से भारत की पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन कार होगी.
Maruti Suzuki ने Baleno Rs Concept को पहली बार 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान Ignis के साथ पेश किया था. कंपनी इस कार में केवल बाहरी बदलाव ही कर सकती है. बाकी डिजाइन स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह समान रहने की उम्मीद है. इसमें स्पोर्टी लुक वाला फ्रंट और रियर बंपर हो सकता है जिससे इस कार की लेंथ थोड़ी सी बढ़ी हुई लग सकती है. Baleno RS में स्टैंडर्ड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स भी हो सकते हैं.
कार के अंदर पुराने स्टैंडर्ड टॉप मॉडल वाली फील आ सकती है. जिसमें Apple car play और Google का Android auto वाला टच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. उम्मीद है कि Maruti Suzuki इस कार में RS बैजिंग के साथ स्पोर्टी लुक वाला दे सकता है.
Baleno Rs का वजन 950 किलोग्राम हो सकता है. इस कार का RS वेरिएंट भी पुराने वेरिएंट की तरह NEXA शो रुम में मिलने की उम्मीद है.