scorecardresearch
 

बंगलुरु में इसलिए बैन हुई UberPool और OlaShare की सर्विस...

अमेरिकी कैब सर्विस Uber और स्वदेशी कैब सर्विस Ola की कारपूलिंग सेवा को आज से ही बंगलुरु में बैन किया जा रहा है, जानिए ऐसा क्यों हो रहा है...

Advertisement
X
बंगलुरु में आज से UberPool और Olashare पर बैन
बंगलुरु में आज से UberPool और Olashare पर बैन

कर्नाटक ट्रांसपोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक शुक्रवार 3 फरवरी से बंगलुरू में UberPool और Ola share पर बैन लगने जा रहा है. यानी की आज से ही ये दोनों सेवाएं गैरकानूनी हो जाएंगी.


एक कारपूलिंग टैक्सी सर्विस है. जिसमें यात्री कम कीमत में दूसरे यात्रियों के साथ यात्रा कर सकते हैं. ये रेगुलर यात्रियों के लिए सुविधाजनक होता ही है साथ में कैब को भी बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं. सही मायनों में ये अच्छी सुविधा है क्योंकि इससे ट्रैफिक भी नहीं बढ़ता. पर ये महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से थोड़ा खतरनाक है.


कर्नाटक परिवहन नियम के अनुसार वहां के टैक्सी सर्विसेज के लिए ये नियम है कि वे एक ही रूट में अलग-अलग पिकअप और ड्रॉप नहीं कर सकते. टैक्सी को केवल छोड़ने की ही अनुमति है.

द इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक कर्नाटक के परिवहन के विभाग के कमिश्नर एम.के. अयप्पा ने अपने बयान में कहा कि हम प्राइवेट कार से कारपूलिंग के खिलाफ नही हैं, पर कोई भी टैक्सी सर्विस इस तरह की कारपूलिंग के लिए पैसा नहीं वसूल सकती.

Advertisement

Uber की तरफ से रिपोर्ट्स में आए बयान के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि उनकी UberPool सेवा ही है. हम इस सेवा को अभी बंद करने के पक्ष में नहीं है. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से लगातार बातचीत जारी है.

Advertisement
Advertisement