सिंपल एनर्जी ने हाल में ही अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. वैसे कंपनी पहले भी स्कूटर बेच रही थी, लेकिन वो परफॉर्मेंस फोकस्ड थे. कंपनी ने पिछले महीने यानी सितंबर की शुरुआत में अपना पहला फैमिली स्कूटर वेव (Simple Wave) लॉन्च किया है. ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में आता है.
इस स्कूटर के टॉप वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 243 किलोमीटर की है. इतनी रेंज में आप लखनऊ से प्रयागराज तक की दूरी को कवर कर सकते हैं. रोड के जरिए लखनऊ से प्रयागराज की दूसरी 200 किलोमीटर से 205 किलोमीटर तक की है.
कंपनी ने स्कूटर पर स्पेशल इंट्रोडक्टरी फेस्टिव ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी 10 हजार रुपये का डिस्काउंट टीएफटी वेरिएंट पर दे रही है. ये ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक लागू है. सिंपल का ये ऑफर उत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए है.
इस ऑफर के तहत खरीदार सीधे डीलरशिप से डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी इसके तहत सीधे स्कूटर की कीमतों को कम कर रही है. 10 हजार रुपये की कटौती के बाद सिंपल वेव का 3.7kWh बैटरी वाला टीएफटी वेरिएंट 1,64,999 रुपये में आएगा. बिना डिस्काउंट के इस वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये एक्स शोरूम है.
यह भी पढ़ें: 243KM रेंज... मिनटों में चार्ज! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बंपर छूट
वहीं 5kWh बैटरी वाले टीएफटी वेरिएंट की कीमत डिस्काउंट के बाद 1,89,999 रुपये से घटकर 1,79,999 रुपये एक्स शोरूम हो जाएगी. इस डिस्काउंट ऑफर का मकसद लोगों के लिए त्योहारी सीजन में इस फैमिली स्कूटर को किफायती बनाना है. इस स्कूटर को कंपनी ने 2 सितंबर 2026 को पेश किया था.
सिंपल का ये स्कूटर चार बैटरी ऑप्शन- 2.2 kWh, 2.7 kWh, 3.7 kWh और 5 kWh में आता है. इनकी क्लेम्ड रेंज 110 किलोमीटर से 243 किलोमीटर तक की है. वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. कंपनी की मानें, तो ये स्कूटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है.
यह भी पढ़ें: 243KM रेंज... मिनटों में चार्ज! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बंपर छूट
इसमें 70 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है. स्कूटर की सीट लेंथ 920 एमएम की है. 750W के एक्सटर्नल चार्जर से इसे 80 परसेंट तक चार्ज करने में 2 घंटे 15 मिनट तक का वक्त लगेगा. ध्यान रखें ये टाइम टॉप वेरिएंट का है. छोटी बैटरी वाला वेरिएंट सिर्फ 70 मिनट में ही 80 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा.
स्कूटर में एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प और इंडीकेटर, बूट इल्यूमिनेशन, चार्जिंग पोर्ट इल्यूमिनेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. स्कूटर को पर्ल वॉइट, कोरल रेड, ट्विलाइट ब्लैक, पोलर ब्लू, डॉल्फिन ग्रे और फॉरेस्ट ग्रीन में खरीदा जा सकता है.