243KM रेंज... मिनटों में चार्ज! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बंपर छूट

22 October 2026

By: Aaj Tak Auto

स्कूटर खरीदने का मौका

त्योहारी सीजन में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. 

Photo: ITG

कंपनी का बड़ा ऐलान

Simple Energy ने अपने हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave के चुनिंदा वेरिएंट पर ₹10,000 की शुरुआती छूट देने का ऐलान किया है. 

Photo: ITG

इन वेरिएंट पर छूट

यह ऑफर 3.7 kW और 5 kW वाले TFT वेरिएंट पर मिलेगा. इस छूट के बाद स्कूटर की कीमत कम हो जाएगी, जिससे ग्राहकों को इसे खरीदने का बेहतर मौका मिलेगा. 

Photo: ITG

लिमिटेड पीरियड ऑफर

सिंपल एनर्जी का कहना है कि ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है. जो 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगा.

Photo: ITG

यहां होगा लागू

Simple Energy का यह ऑफर उत्तर भारत और पूर्वी भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश और गुजरात में भी लागू होगा.

Photo: simpleenergy.in

कितनी हुई कीमत

Simple Wave 3.7 kW TFT वेरिएंट की ऑल-इंडिया कीमत ₹1,74,999 है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर ₹1,64,999 रह जाती है.

Photo: simpleenergy.in

हायर वेरिएंट की कीमत

Simple Wave 5 kW TFT वेरिएंट की ऑल-इंडिया कीमत ₹1,89,999 रखी गई है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹1,79,999 हो जाती है.

Photo: simpleenergy.in

अंडर सीट स्टोरेज

Wave में कुल 70 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसमें से 63 लीटर जगह अंडर-सीट स्टोरेज के तौर पर सीट के नीचे दी गई है.

Photo: simpleenergy.in

चार वेरिएंट में स्कूटर

Simple Wave चार वेरिएंट में आता है. बेस मॉडल Wave S में 2.2kWh और 2.7kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है. जो क्रमशः 110 किमी और 132 किमी रेंज देते हैं.

Photo: simpleenergy.in

243 किमी रेंज

इसके ऊपर Wave वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी दी गई है, जो 171 किमी और 5kWh बैटरी पैक वैरिएंट सिंगल चार्ज में 243 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.

Photo: simpleenergy.in

3 राइडिंग मोड्स

Wave के लोअर वेरिएंट में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनमें इको एक्स, इको और राइड शामिल हैं. इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रतिघंटा है.

Photo: simpleenergy.in

हायर वेरिएंट की स्पीड

वहीं हायर वेरिंएट में स्पोर्ट मोड भी जोड़ा गया है. जिससे इसकी टॉप स्पीड बढ़कर 90 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच जाती है.

Photo: simpleenergy.in

Read Next