टाटा मोटर्स ने अपकमिंग सिएरा ईवी (Sierra EV) का टीजर जारी कर दिया है. ये कंपनी की 7वीं इलेक्ट्रिक कार होगी, जो इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाली है. टाटा मोटर्स सिएरा ईवी को 30 जून को लॉन्च करेगी. टाटा की दूसरी कारों की तरह ही सिएरा भी अपनी ICE वर्जन का ईवी कन्वर्जन होगी.
इसकी वजह से कार के डिजाइन और कैबिन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि, टाटा की इस ईवी में कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे. Sierra EV की बैटरी और मोटर कॉन्फिग्रेशन हैरियर ईवी से शेयर्ड होंगे. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.
सिएरा ईवी का बहुत से लोगों को लंबे समय से इंतजार है. पहली बार कंपनी ने इस कार के कॉन्सेप्ट को फरवरी 2020 में रिवील किया था. हालांकि, उसके बाद से कार के डिजाइन में बहुत बदलाव हुआ है. सिएरा ईवी का पहला टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है. कार का फ्रंट बोल्ड और ज्यादा स्टेबल नजर आता है.
Sierra EV में हमें ICE वर्जन वाला ही कैरेक्टर नजर आएगा. यानी कार में स्कॉयर्ड ऑफ डिजाइन मिलेगा, जिसमें कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स और टेल-लैम्प्स मिलते हैं. ये कार ब्लैक्ड आउट ए और सी पिलर के साथ आएगी. सिएरा ईवी में 19 इंच के वील मिल सकते हैं. कार के कैबिन में भी हमें ICE वर्जन से बहुत कुछ एक जैसा मिलेगा.
ये कार ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आ सकती है. इसमें 10.25-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-inch का सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच की पैसेंजर स्क्रीन मिलेगी. हालांकि, थ्री स्क्रीन सेटअप सिर्फ टॉप वेरिएंट में आएगा. जबकि लोअर वेरिएंट में कंपनी डुअल स्क्रीन सेटअप देगी.
यह भी पढ़ें: 26Km का माइलेज, 5.64 लाख कीमत... 20,208 ने खरीदी ये Tata कार
लोअर वेरिएंट में कंपनी हेड्स-अप डिस्प्ले दे सकती है. इसके अलावा कार में पैनोरोमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और मल्टीपल ड्राइव मोड्स मिल सकते हैं. ये कार हैरियर ईवी वाले बैटरी सेटअप के साथ आ सकती है. हैरियर ईवी में 65kWh और 75kWh की बैटरी मिलती है.
यानी सिएरा ईवी में भी हमें ये सेटअप देखने को मिल सकता है. वहीं हैरियर ईवी की क्लेम्ड रेंज 622 किलोमीटर तक है. इसका मतलब है कि टाटा सिएरा में 622 किलोमीटर से ज्यादा की क्लेम्ड रेंज मिल सकती है. रेंज की जानकारी कार के लॉन्च होने के बाद ही मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Tata ने दिया झटका, 1 जुलाई से महंगी होंगी Punch-Tiago से Safari तक, इतनी बढ़ेगी कीमत
ये कार रियर वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव में आ सकती है. ऑल वील ड्राइव फीचर सिर्फ 75kWh बैटरी वाले वर्जन में मिलेगा. सिएरा में हैरियर ईवी के मुकाबले ज्यादा रेंज मिलने की उम्मीद है. ये कार कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच लॉन्च होगी. इसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है.