scorecardresearch
 

तीन महीने में बिकीं 5 हजार Duster, अब कंपनी दे रही तीन साल का फ्री मेंटेनेंस

भारतीय बाजार में रेनो डस्टर की वापसी हो गई है. हालांकि, कार को सेल्स के मामले में वो रफ्तार नहीं मिली है, जिसकी उम्मीद थी. लॉन्च के बाद से अब तक इस SUV की कुल 5000 यूनिट्स बिकी हैं. मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से है, जिनकी हर महीने कई गुना ज्यादा यूनिट्स बिक रही हैं.

Advertisement
X
Renault Duster का हाइब्रिड इंजन फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकता है. (Photo: renault.co.in)
Renault Duster का हाइब्रिड इंजन फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकता है. (Photo: renault.co.in)

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी डस्टर (Duster) को मार्च में लॉन्च किया था. इस एसयूवी की सेल अब 5000 यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा पार कर चुकी है. कंपनी ने अब एक खास ऑफर का ऐलान किया है. ये ऑफर ब्रांड के डिस्कवरी डे कैंपेन के तहत मिल रहा है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है. 

अगर डिस्कवरी डे कैंपेन के दौरान अब रेनो डस्टर को खरीदते हैं, तो आपको तीन साल की सर्विस और मेंटेनेंस कॉम्प्लिमेंटरी मिलेगा. इससे मिडसाइज एसयूवी कैटेगरी में रेनो डस्टर एक बेहतर पैकेज बन जाता है. रेनो की इस स्कीम का फायदा 30 जून तक उठाया जा सकता है. 

5 हजार के पार पहुंची सेल

ये ऑफर कंपनी ने ऐसे वक्त पर लॉन्च किया है, जब रेनो डस्टर ने लंबे गैप के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है. कंपनी ने इस कार को मार्च 2026 में लॉन्च किया है. वैसे तो मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की शुरुआती प्लेयर्स में से एक रेनो डस्टर थी, लेकिन 2022 में कंपनी ने इसे भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. 

लगभग चार साल के गैप के बाद 2026 मार्च में इस कार ने मार्केट वापसी की है. लेकिन अब मार्केट का मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट कारों से भरा हुआ है. इसका मतलब है कि यहां कंपटीशन काफी ज्यादा है. बात करें रेनो डस्टर (Renault Duster) की, तो मार्च में कंपनी ने इसकी 1402 यूनिट्स बेची थीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5.8 लाख में 7 सीटर कार, नई Renault Triber लॉन्च, बटन दबाते ही फोल्ड होगी सीट

वहीं अप्रैल में कार की सेल ने रफ्तार पकड़ी और सेल 2359 यूनिट्स तक पहुंच गई. हालांकि, मई 2026 में कार की 1267 यूनिट्स बिकी थी. अगर पिछले तीन महीनों के सेल्स का रिकॉर्ड देखें, तो ये कार की कुल सेल 5 हजार यूनिट्स के पार पहुंच गई है. अभी भी इस मार्केट में क्रेटा का राज है. 

कंपटीशन का क्या है हाल? 

रेनो डस्टर की सेल्स में अभी तक वो कमाल नहीं दिख रहा है, जो इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों की बिक्री में नजर आता है. मई में क्रेटा की 15235 यूनिट्स, विक्टोरिस की 10853 यूनिट्स, हायराइडर की 8664 यूनिट्स, सेल्टॉस की 10597 यूनिट्स, ग्रैंड विटारा की 9366 यूनिट्स और सिएरा की 6606 यूनिट्स बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: Mini Duster से उठा पर्दा... भारत में जल्द लॉन्च होगी Renault Bridger

यानी इस सेगमेंट में रेनो डस्टर फिलहाल सबसे कम बिकने वाली एसयूवी है. संभव है कि डस्टर की सेल फेस्टिव सीजन में रफ्तार पकड़े, जब कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च करेगी. डस्टर हाइब्रिड को कंपनी ने अनवील तो कर दिया था, लेकिन अभी लॉन्च नहीं किया है. ये कार फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement