Renault Duster का माइलेज आया सामने, एक लीटर में चलेगी इतने KM
25 Mar 2026
By: Aajtak Auto
जनवरी में किया था अनवील
रेनो ने लंबे इंतजार के बाद अपनी डस्टर को भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 2022 में इसे डिकंटीन्यू कर दिया था.
Video: renault.co.in
तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं
नई डिस्टर तीन इंजन ऑप्शन- 1 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड में लॉन्च हुई है. कंपनी ने 1.3 लीटर इंजन के माइलेज का खुलासा कर दिया है.
Photo: renault.co.in
पावरफुल इंजन मिलेगा
सेकंड बेस वेरिएंट से कंपनी 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दे रही है. ये अपने सेगमेंट का एक पावरफुल इंजन है.
Photo: renault.co.in
कितनी मिलेगी पावर?
इसमें 163 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क मिलता है. कंपनी इसे 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड वेट क्लच डीसीटी ऑफर कर रही है.
Photo: renault.co.in
कितना माइलेज है?
1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ माइलेज 17.75Kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ माइलेज 18.45Kmpl का है.
Photo: renault.co.in
कितनी है कीमत?
रेनो डस्टर की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कीमत पर आपको 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.
Photo: renault.co.in
1.3L इंजन की कीमत
1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और मैन्युअल ट्रांसमिशन की कीमत 12.69 लाख रुपये और ऑटोमेटिक की 13.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: renault.co.in
मिल रहा है डिस्काउंट
31 मार्च तक कार की बुकिंग करने पर कंपनी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. ये डिस्काउंट 20 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक है.
Photo: renault.co.in
हाइब्रिड की बुकिंग फुल
कार के हाइब्रिड वर्जन की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, इस साल के लिए हाइब्रिड इंजन की बुकिंग फुल हो चुकी है.