ओला अपनी सेल सुधारने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. फरवरी महीने में कंपनी की सेल घटी है, जिसके बाद ब्रांड टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हो गया है. अपनी मौजूदा स्थिति को बेहतर करने के लिए कंपनी ने Roadster मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में कटौती की है. इसके साथ ही कंपनी होली ऑफर भी दे रही है.
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बात करें, तो Ola Electric का मार्केट शेयर 4 परसेंट है, जो पिछले साल जनवरी में 24 परसेंट हुआ करता था. आइए जानते हैं कंपनी अपनी बाइक्स पर कितना डिस्काउंट दे रही है.
Roadster X पोर्टफोलियो में तीन बैटरी कॉन्फिग्रेशन मिलती है. ब्रांड ने इनकी कीमतों को रिवाइज कर दिया है. अब 2.5kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये (एक्स शोरूम) है. वहीं 3.5kWh वाले वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये (एक्स शोरूम) है. जबकि इस लाइन-अप का टॉप वेरिएंट यानी 4.5kWh वेरिएंट 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Ola को झटका, इस कंपनी की हुई 364% ग्रोथ, ये हैं टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड
Roadster X+ की बात करें, जिसमें ज्यादा फीचर और बड़ी बैटरी मिलती है, तो कंपनी ने इसकी कीमतों को भी रिवाइज किया है. बाइक के 4.5kWh वेरिएंट की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. जबकि 9.1kWh वेरिएंट की कीमत 1.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. कंपनी ने बाइक्स की कीमतों में कटौती इन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए की है.
होली ऑफर के तहत Ola इलेक्ट्रिक ने लिमिटेड-टाइम फेस्टिव ऑफर का ऐलान भी किया है. ये ऑफर सीमित समय के लिए ओपन होगा और कंज्यूमर्स उस दौरान ही स्पेशल प्राइस पर गाड़ियों को खरीद सकेंगे. इसके अलावा कंपनी Ola S1 स्कूटर पर एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर कर रही है.
यह भी पढ़ें: OLA Case: CEO Bhavish Aggarwal के खिलाफ Arrest Warrant
बता दें कि ओला ने Roadster X बाइक को पिछले साल लॉन्च किया था. Ola Roadster X की कीमत उस वक्त 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती थी. वहीं Ola Roadster X+ की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती थी.
Ola भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने पर काम कर रही है. एक वक्त था जब कंपनी का भारतीय मार्केट में दबदबा था और ये पुराने प्लेयर्स को चुनौती दे रही थी. हालांकि, फरवरी 2026 में कंपनी ने सिर्फ 3,968 बेची है, जिसके बाद मार्केट शेयर के मामले में कंपनी 6वें पायदान पर पहुंच गई है.