scorecardresearch
 

लॉन्च से पहले Mercedes-Benz VLE का हुआ एक्सीडेंट, बच्चों ने कर दी स्टार्ट, दीवार से टकराई

मर्सिडीज-बेंज वीएलई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दो बच्चों की गलती से ये मिनीवैन दीवार से जाकर टकरा गई. वीडियो पेरिस मोटर शो का है, जो पिछले दिनों चल रहा था. मर्सिडीज की ये मिनीवैन अभी लॉन्च नहीं हुई है. कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में सिर्फ इसे अनवील किया है.

Advertisement
X
Mercedes-Benz VLE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अनवील किया है. (Photo: Mercedes-Benz)
Mercedes-Benz VLE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अनवील किया है. (Photo: Mercedes-Benz)

पेरिस मोटर शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी कार के फीचर्स या टेक्नोलॉजी का नहीं है. बल्कि कार के एक एक्सीडेंट का है. दरअसल, पेरिस मोटर शो में मर्सिडीज बेंज वीएलई (Mercedes-Benz VLE) लग्जरी एमपीवी डिस्प्ले पर लगी हुई थी. यानी स्टैंड पर खड़ी थी. 

दो बच्चों की गलती की वजह की ये कार एक दीवार से जाकर टकरा गई. ये पूरी घटा वीडियो में कैद हो गई और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला पेरिस मोटर शो खत्म होने से दो दिन पहले का है. आइए जानते हैं इस मामले में क्या हुआ. 

क्या हुआ था शो में? 

मर्सिडीज बेंज के स्टैंड में पार्क लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी वीएलई में दो बच्चे चढ़ गए. एक बच्चा ड्राइवर सीट पर बैठा था, जबकि दूसरी पीछे वाली सीट पर बैठा था. इस दौरान उन्होंने किसी तरह से कार को स्टार्ट कर लिया और कार रिवर में थी. जैसे ही एक प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट की नजर उन पर पड़ी उसने बच्चों की मदद करने की कोशिश की. 

यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz CLA EV: मसाज सीट... सुपरस्क्रीन, सिंगल चार्ज में दिल्ली से लखनऊ! 792KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

Advertisement

लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कार स्टैंड के पीछे की दीवार से जाकर टकरा गई. टक्कर के बाद पीछे की दीवार को ठीक-ठाक नुकसान हुआ. वहीं मर्सिडीज का कर्मचारी इस पूरे वाकये से बहुत ही निराश दिख रहा था. कार में बैठे दोनों बच्चों की उम्र लगभग 12 साल रही होगी. दोनों सुरक्षित कार से बाहर आ गए. 

इस पूरे मामले में किसी को चोट नहीं आई है. मर्सिडीज बेंज ने बाद में जानकारी दी कि नुकसान सिर्फ सामान का हुआ है. कार का पिछला हिस्सा डैमेज हुआ है, जिसे स्टैंड से हटाकर रिपेयर के लिए भेज दिया गया. वहीं स्टैंड के स्ट्रक्चर को हुए नुकसान को भी ठीक कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Mercedes Electric GLC: बुकिंग शुरू होते ही इस इलेक्ट्रिक कार पर टूटे लोग! 36 घंटे में बुक हुईं इतनी कारें

क्यों खास है ये कार? 

मर्सिडीज बेंज वीएलई एक लग्जरी इलेक्ट्रिक मिनीवैन है, जिसे ग्लोबल मार्केट में सिर्फ पेश किया गया है. फिलहाल ये कार लॉन्च नहीं हुई है. इस मिनीवैन के 300 वेरिएंट यानी वीएलई 300 में 272 एचपी की पावर वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. वहीं इसकी क्लेम्ड रेंज 700 किलोमीटर की है.

इसमें 115kWh की बैटरी दी गई है. वीएलई 400 में डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जो 409 एचपी की पावर ऑफर करता है. ये कार सिर्फ 6.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसके बेस वेरिएंट को इतनी स्पीड पकड़ने में 9.5 सेकंड का वक्त लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement