मर्सिडीज-बेंज ने भारत में दो गाड़ियां के नाइट एडिशन को लॉन्च किया है. कंपनी ने मर्सिडीज-बेंज जीएलई (Mercedes-Benz GLE) और मर्सिडीज-बेंज जीएलएस (Mercedes-Benz GLS) के नाइट एडिशन को ग्लोबल लिमिटेड-रन सीरीज के तहत लॉन्च किया है. नाइट एडिशन में इन गाड़ियों का लुक और भी ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है.
इसमें ब्लैक्ड आउट एक्सटीरियर डिजाइन, एक्सक्लूसिव इंटीरियर अपग्रेड्स और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. जो ब्रांड की इन बेस्ट सेलिंग एसयूवीज को और भी लग्जरी बना देते हैं. आइए जानते हैं इन गाड़ियों में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
मर्सिडीज-बेंज जीएलई और जीएलएस नाइट एडिशन कारें दो कलर ऑप्शन- ओब्सीडियन ब्लैक और नए अल्पाइन ग्रे में आएगा. अप्लाइन ग्रे कलर ऑप्शन एक्सक्लूसिव नाइड एडिशन में ही मिलेगा. इसे आप स्टैंडर्ड मर्सिडीज बेंज जीएलई या जीएलएस में नहीं खरीद सकते हैं.
कैबिन की बात करें, तो दोनों ही मर्सिडीज बेंज जीएलई और जीएलएस के नाइट एडिशन में ब्लैक नापा लेदर अपहोल्स्ट्री मिलेगी, जो एंथ्रासाइट ओपन-पोर ओक वूडेन ट्रिम के साथ आएगी. ये इंटीरियर एलिमेंट सिर्फ नाइट एडिशन वर्जन में एक्सक्लूसिव होंगे. इन कारों में हेड्स अप डिस्प्ले भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz CLA EV: मसाज सीट... सुपरसक्रीन, सिंगल चार्ज में दिल्ली से लखनऊ! 792KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च
जीएलई नाइट एडिशन में एयरमैटिक सस्पेंशन मिलेगा, जो इस एसयूवी में ज्यादा प्रीमियम फील देता है. कंपनी का कहना है कि जीएलई ने एक लॉयल कस्टमर बेस भारत में तैयार किया है. वहीं जीएलएस कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी एसयूवी है.
जीएलई में मर्सिडीज बेंच का 2.0 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 198 kW की पावर और 550 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
यह भी पढ़ें: Mercedes CLA: आ रही है मर्सिडीज की सस्ती इलेक्ट्रिक कार! बुकिंग शुरू
वहीं मर्सिडीज बेंज जीएलई नाइड एडिशन में 3.0 लीटर का इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 280kW की पावर और 500 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
मर्सिटीज बेंज जीएलई नाइट एडिशन की कीमत 1.05 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 1.14 करोड़ रुपये एक्स शोरूम तक होती है. वहीं जीएलएस की कीमत 1.41 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 1.43 करोड़ तक जाती है.