Mercedes CLA: आ रही है मर्सिडीज की सस्ती इलेक्ट्रिक कार! बुकिंग शुरू

10 March 2026

By: Aaj Tak Auto

Mercedes-Benz CLA

मर्सिडीज बेंज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz CLA Electric को लेकर भारतीय बाजार में बड़ी तैयारी कर रही है.

Photo: mercedes-benz.com

आ रहा है किफायती वेरिएंट

कंपनी ने ऐलान किया है कि इस कार का नया और ज्यादा किफायती वेरिएंट (CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज) भी पेश किया जाएगा.

Photo: ITG

अब होंगे दो वेरिएंट

इस नए वेरिएंट के साथ ही इस इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे के दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे. जिनमें CLA 250+ ‘लांग रेंज’ और नया CLA 200 ‘स्टैंडर्ड रेंज’ शामिल है. 

Photo: ITG

बुकिंग शुरू

कंपनी ने दोनों वेरिएंट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक 1.5 लाख रुपये देकर कार को प्री-बुक कर सकते हैं.

Photo: ITG

कॉम्प्लिमेंट्री चार्जर

खास बात यह है कि जो ग्राहक अभी प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से कॉम्प्लिमेंट्री वॉल-बॉक्स चार्जर भी दिया जाएगा.

Photo: ITG

कब होगी डिलीवरी

लांग रेंज वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल के अंत से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं किफायती स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट की डिलीवरी जून 2026 से शुरू हो सकती है.

Photo: ITG

792 किमी तक रेंज

CLA 250+ लांग रेंज वेरिएंट में 85 kWh की बैटरी दी जाएगी. यह कार सिंगल चार्ज में 792 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. 

Photo: ITG

20 मिनट में 400 किमी

इसका लांग रेंज वेरिएंट की बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में इतनी चार्ज हो जाती है, जिससे  लगभग 400 किमी का रेंज मिलता है.

Photo: ITG

पैनोरमिक ग्लास रूफ

इस सेडान में बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है, जिस पर खास हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग की गई है. यह फीचर इंडियन वैदर कंडिशन के लिहाज से बेहद ही उपयोगी साबित होगा. 

Photo: ITG

101 लीटर का फ्रंक

बूट स्पेस 405 लीटर का है, जिसमें डेली यूज का सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा आगे की तरफ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है.

Photo: ITG

कीमत होगी इतनी

माना जा रहा है कि, इसके स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट को 55 लाख रुपये में और लांग रेंज वेरिएंट को 59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है.

Photo: ITG

Read Next