7 मिनट में 'सोल्ड आउट'! Mahindra की इस SUV पर टूट पड़े लोग

11 March 2026

By: Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक SUV की धूम

इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों का क्रेज देखते ही बन रहा है. इसी बीच महिंद्रा की एक स्पेशल एसयूवी ने बाजार में आते ही धूम मचा दी है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

मिनटों में बिकीं सभी कारें

बीते कल कंपनी ने अपने स्पेशल BE6 Batman एडिशन की बुकिंग शुरू की, कुछ ही मिनटों में सभी गाड़ियां बिक गईं.

Photo: mahindraelectricsuv.com

7 मिनट में सोल्ड आउट

कंपनी ने बताया कि इस लिमिटेड एडिशन की कुल 999 यूनिट्स सिर्फ 7 मिनट के अंदर पूरी तरह बुक हो गईं. 

Photo: mahindraelectricsuv.com

कीमत है इतनी

BE 6 बैटमैन एडिशन की कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. जो पहले से 70 हजार रुपये ज्यादा है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

Batman से इंस्पायर्ड

इस खास एडिशन का डिजाइन मशहूर सुपरहीरो Batman से इंस्पायर्ड है. कार के एक्सटीरियर में साटन ब्लैक फिनिश दिया गया है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

20 इंच के अलॉय व्हील

इसमें बैटमैन थीम वाले डीकल्स और स्टाइलिंग एलिमेंट्स लगाए गए हैं. इसके अलावा 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे दमदार लुक देते हैं.

Photo: mahindraelectricsuv.com

कैसा है केबिन

कार के अंदर भी बैटमैन थीम दिया गया है.  ड्राइवर कॉकपिट के आसपास Alchemy Gold हेलो इंसर्ट मिलता है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

शानदार ग्लास रूफ

सीटों पर गोल्ड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और एक्सक्लूसिव लोगो लगाए गए हैं. इसके साथ ही ग्लास रूफ पर खास Batman मोटिफ भी दिया गया है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

ड्राइविंग रेंज

इसमें 79kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज होने पर 682 किमी तक की रेंज देती है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

Read Next