scorecardresearch
 

Kia Syros: कम दाम, प्रीमियम फीचर्स! किआ ने लॉन्च की धांसू कॉम्पैक्ट SUV, कीमत है इतनी

Kia Syros को कंपनी ने पिछले साल फरवरी में अपडेट किया था, अब इसके नए MY26 मॉडल को पेश किया गया है. कंपनी ने इस एसयूवी को पिछले मॉडल की तुलना में कम दाम में लॉन्च किया है. इसके अलावा वेरिएंट, कलर और फीचर्स में भी बदलाव किया गया है.

Advertisement
X
2026 Kia Syros की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल की तुलना में काफी कम है. Photo: ITG
2026 Kia Syros की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल की तुलना में काफी कम है. Photo: ITG

2026 Kia Syros Launch: साउथ कोरियन कार निर्माता KIA ने अपनी मशहूर एसयूवी Syros का नया मॉडल MY26 लॉन्च किया है. यह अपडेट ग्राहकों की जरूरतों और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. कंपनी ने इस बार ज्यादा वैरिएंट, बेहतर फीचर्स और नए डिजाइन के साथ Syros को पेश किया है. कंपनी का कहना है कि, इस एसयूवी में कुछ ख़ास बदलाव किए गए हैं जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाते हैं.

कीमत और वेरिएंट 

Kia Syros के इस नए अपडेटेड मॉडल की शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ख़ास बात ये है कि पिछले मॉडल की तुलना में इस एसयूवी की शुरुआती कीमत लगभग 27,000 रुपये तक कम हुई है. पिछला मॉडल 8.67 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आता था. यानी इस एसयूवी में कम दाम में ज्यादा बेहतर और एडवांस फीचर्स का विकल्प मिलेगा.

नई Syros में कंपनी ने कुछ नए ट्रिम्स को जोड़ा है, जिसमें HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) शामिल हैं. खास बात यह है कि अब ऑटोमैटिक वेरिएंट का ऑप्शन अब पहले से कहीं ज्यादा हो गया है, जिसमें डीजल ऑटोमैटिक भी शामिल है. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

Kia Syros
Kia Syros की बिक्री पिछले कुछ महीनों से काफी कम हो चली है. Photo: Kia.com

लुक और डिज़ाइन

नई Syros के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. इसमें नया स्पोर्टी और रग्ड फ्रंट बंपर, LED फॉग लैंप, ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट और रियर में नया बंपर दिया गया है. साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs जोड़े गए हैं. साथ ही HTX और HTX(O) वैरिएंट में नए 17 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं. कंपनी ने इस बार मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट और आइवरी सिल्वर ग्लॉस जैसे नए रंग भी पेश किए हैं. 

Advertisement

इंजन और माइलेज

Kia Syros में दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 120hp की पावर और 172Nm टॉर् जेनरेट करता है. दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 114 से 116hp की पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का ऑप्शन है, जबकि डीजल में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया गया है. माइलेज की बात करें तो यह एसयूवी 17.65 से 20.75 kmpl तक का फ्यूल एफिशिएंसी देती है.

Kia Syros
Kia Syros डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट अब 12.74 लाख रुपये में शुरु होता है. Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स 

Kia Syros में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, ड्यूल पैन सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग और 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे परफेक्ट फैमिली कार बनाने में मदद करते हैं. इसमें आगे-पीछे दोनों सीट्स के लिए वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा सेकंड-रो यानी दूसरी पंक्ति में 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन सीट का ऑप्शन दिया गया है.

इस SUV में 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें OTA अपडेट और किआ कनेक्ट डाइग्नोस्टिक्स शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में भी यह मजबूत है, क्योंकि इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है और इसमें 20 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. 

Advertisement

नई Syros में HTK+ से डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की शुरुआत होती है, जिसकी कीमत 12,73,900 रुपये रखी गई है. सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Syros का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और स्कोडा काइलैक जैसे मॉडलों से है. नए अपडेट्स के साथ Kia Syros अब पहले से ज्यादा वैल्यू, फीचर्स और विकल्प लेकर आई है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement