scorecardresearch
 

490Km की रेंज, 39 मिनट में 80% चार्ज, बड़े बदलाव के साथ आई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

Advertisement
X
Kia Carens Clavis EV 2026 अपडेट के साथ कंपनी ने दो नए ट्रिम्स को लॉन्च किया है. (Photo: Kia India)
Kia Carens Clavis EV 2026 अपडेट के साथ कंपनी ने दो नए ट्रिम्स को लॉन्च किया है. (Photo: Kia India)

किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) Carens Clavis EV को पिछले साल लॉन्च किया था. अब कंपनी ने कैरेंस क्लैविस ईवी के नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. नए ट्रिम्स रिफ्रेश्ड डिजाइन के साथ आते हैं. कंपनी ने अपने लाइन-अप में GT Line और X Line वेरिएंट्स को जोड़ा है. 

2026 अपडेट के तहत कंपनी 6-सीट कॉन्फिग्रेशन ऑफर कर रही है. साथ ही कंज्यूमर्स को 7-सीट का वर्जन भी मिलेगा. नए ट्रिम में कंज्यूमर्स के कम्फर्ट, स्टाइलिंग और ओवरऑल प्रैक्टिकैलिटी को बेहतर किया गया है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

6 सीट्स का नया लेटआउट हुआ रिलीज

2026 अपडेट के तहत अब आपको किआ कैरेंस क्लैविस ईवी में 6-सीटर लेआउट मिलेगा. इसके तहत आपको सेकेंड रो में भी कैप्टन सीट्स मिलेंगी. इससे कार में ज्यादा कम्फर्ट और पर्सनल स्पेस मिलेगा. इस कॉन्फिग्रेशन को अब मल्टीपल ट्रिम्स में खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन भी बेचती रहेगी. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही DUSTER का ये मॉडल सोल्ड-आउट! बुकिंग बंद

कार के 42kWh वाले वेरिएंट्स की कीमत 17.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 20.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा. एक्सटेंडेड रेंज की बात करें, तो 51.4kWh वाले वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपये तक जाती है. 

Advertisement
Kia Carens Clavis EV
Kia Carens Clavis EV अब 6-सीटर सेटअप में भी मिलेगी. (Photo: Kia India) 

दो नए वेरिएंट्स जोड़े गए हैं 

किआ ने एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट्स के लिए GT-Line और X-Line ट्रिम को जोड़ा है. GT-Line ट्रिम स्पोर्टी अपील के साथ आती है. इसमें नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स, लिम ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पैडल मिलेंगे. वहीं X-Line ट्रिम की बात करें, तो इसे ज्यादा रग्ड लुक दिया गया है. ये ट्रिम अरोरा ब्लैक पर्ल के साथ डार्क गन मेटल कलर ऑप्शन में आता है. 

यह भी पढ़ें: Duster Vs Creta: लीजेंड की वापसी से 'किंग' को चुनौती, देखें डस्टर-क्रेटा में कौन है आपके लिए बेस्ट

42kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स में कंपनी 404 किलोमीटर की रेंज क्लेम करती है. वहीं 51.4kWh वाली बैटरी के साथ कंपनी 490 किलोमीटर की रेंज क्लेम करती है. दोनों ही वेरिएंट्स में फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है. कंपनी की मानें तो कार सिर्फ 39 मिनट्स में 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज की जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement