लॉन्च से पहले ही DUSTER का ये मॉडल सोल्ड-आउट! बुकिंग बंद

18 March 2026

BY: Aaj Tak Auto

Renault Duster

फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Renault ने एक बार फिर से भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Duster को लॉन्च किया है.

Photo: Renault.com

कीमत है इतनी

3 अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ आने वाली नई डस्टर की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये तय की गई है.

Video: Renault.com

31 मार्च तक सस्ती रहेगी SUV

हालांकि इंट्रोडक्ट्री प्राइस 10.29 लाख रुपये रखी गई है. जो केवल 31 मार्च तक के लिए ही वैलिड रहेगा. 

Photo: Renault.com

3 इंजन ऑप्शन

ये एसयूवी दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट में आ रही है. फिलहाल हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है.

Photo: Renault.com

बंद करनी पड़ी बुकिंग

कंपनी ने सभी वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी थी. अब हाइब्रिड वर्जन को लेकर ग्राहकों का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि कंपनी को इसकी बुकिंग ही बंद करनी पड़ी. 

Photo: Renault.com

हाइब्रिड की तगड़ी डिमांड

कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट फ्रैंसिस्को हिडाल्गो ने बताया कि Hybrid पावरट्रेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

Photo: Renault.com

मेट्रो शहरों से 39% बुकिंग

खास बात यह रही कि कुल बुकिंग में से करीब 39 फीसदी डिमांड मेट्रो शहरों से आई है.

Photo: Renault.com

सोल्ड-आउट हुआ हाइब्रिड

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस साल के लिए हाइब्रिड मॉडल पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुका है और कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है.

Video: Renault.com

कैसा है हाइब्रिड वेरिएंट

Duster का स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इलेक्ट्रिक मोटर को 1.4kWh बैटरी पैक से जोड़ा गया है.

Photo: Renault.com

पावर और परफॉर्मेंस

यह सेटअप कुल मिलाकर 160bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार ये सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन है.

Photo: Renault.com

कब होगी डिलीवरी

टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू हो जाएगी. हालांकि इसके हाइब्रिड वर्जन की डिलीवरी दिवाली के मौके पर शुरू होगी.

Photo: Renault.com

इनसे है मुकाबला

Duster सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टॉस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी कारों को टक्कर देगी.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next