scorecardresearch
 

बिना पेट्रोल भी 90KM तक चलेगी JSW Combat... इस दिनों होगी भारत में लॉन्च

भारतीय बाजार में जल्द ही एक नया कार ब्रांड नजर आने वाला है. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू की, जो इस साल ही मार्केट में एंट्री करने वाला है. चर्चा थी कि दिवाली से पहले कंपनी अपनी पहली कार को पेश कर सकती है, लेकिन अब कंपनी ने डेब्यू डेट को आगे बढ़ा दिया है. कंपनी 4 दिसंबर को अपनी पहली कार को पेश कर सकती है.

Advertisement
X
Jetour T2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है. (Photo: Jetour Global)
Jetour T2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है. (Photo: Jetour Global)

जेएसडब्लू मोटर्स (JSW Motors) अपनी पहली कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. कंपनी की पहली कार एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है, जिसका नाम कॉम्बैट (JSW Combat) होगा. वैसे तो जेएसडब्लू एमजी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में गाड़ियां लॉन्च कर रहा है. 

कॉम्बैट के साथ उसकी ये पारी एक अलग पहचान के साथ होगी. ये एसयूवी ग्लोबल मार्केट में आने वाली जेटूर टी2 (Jetour T2) पर बेस्ड होगी. इस 5 सीटर प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी को कंपनी छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपनी फैसिलिटी पर तैयार कर रही है. भारतीय बाजार में इस कार की एंट्री 4 दिसंबर को हो सकती है.

क्या होगा कार में खास?

ग्लोबल मार्केट में जेटूर टी2 प्लग-इन हाइब्रिड और फुल इलेक्ट्रिक दोनों ही अवतार में आती है. कार मल्टीपल प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में ग्लोबल मार्केट में आती है. भारतीय बाजार में ये कार 1.5 लीटर के डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जिसके साथ 18.4kWh की बैटरी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: Maruti-TATA से सीधी टक्कर, Mahindra ला रही CNG SUV, इस दिन होगी लॉन्च

इस सेटअप में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए जा सकते हैं, जो फ्रंट व्हील ड्राइव होंगे. इसके साथ 3 स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलेगा. ये पूरा सिस्टम 360 एचपी की पावर और 610 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. ये कार 90 किलोमीटर की क्लेम्ड ऑल इलेक्ट्रिक रेंज के साथ आती है. 

Advertisement

फुल टैंक में 1100 किलोमीटर चलेगी कार

वहीं पेट्रोल के साथ इसकी कंबाइन्ड रेंज 1100 किलोमीटर तक पहुंच जाती है. यानी फुल टैंक और फुल चार्ज होने पर ये कार 1100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. हाल में ही चीनी मार्केट में जेटूर टी2 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है. हालांकि, भारतीय बाजार में आने वाली कॉम्बैट प्री-फेसलिफ्ट वर्जन पर ही बेस्ड होगी. 

यह भी पढ़ें: MG Hector का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इतने रुपये में मिलेगी धांसू SUV

कार के डिजाइन में मार्केट के हिसाब से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. स्पाई शॉट्स में कार को बदली हुई हेडलाइट्स के अलावा फ्रंट और रियर बंपर को कुछ बदलाव के साथ देखा गया है. फ्रंट में मिलने वाली जेटूर बैजिंग को कंपनी कॉम्बैट के बैज से रिप्लेस कर सकती है. 

एसयूवी में 20 इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे. साथ में व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स, रियर में स्पेयर व्हील माउंट और वर्टिकल एलईडी टेललाइट्स मिलेंगी. जेएसडब्लू कॉम्बैट को कंपनी भारतीय बाजार में 35 से 40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement