scorecardresearch
 

रिवर्स कार दौड़ाकर कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गिरते-उठते जान बचाकर भागे लोग, जयपुर का खौफनाक VIDEO

जयपुर के जगतपुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने रिवर्स में गाड़ी दौड़ाकर कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस CCTV फुटेज से चालक की पहचान कर रही है.

Advertisement
X
जगतपुरा में स्विफ्ट कार की खतरनाक ड्राइविंग.(Photo:ITG)
जगतपुरा में स्विफ्ट कार की खतरनाक ड्राइविंग.(Photo:ITG)

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी. अक्षय पात्र इलाके में कार चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में रिवर्स दौड़ाया और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में कार को तेजी से पीछे की ओर जाते देखा जा सकता है. इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. कार की रफ्तार और चालक की खतरनाक ड्राइविंग से मौके पर दहशत फैल गई.

लोगों ने पीछा किया, चालक कार लेकर फरार

घटना के दौरान कुछ लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की. उन्होंने चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया और गाड़ी लेकर फरार हो गया. कार की टक्कर से कई वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है.

CCTV फुटेज से चालक की पहचान में जुटी पुलिस

रामनगरिया थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो पुलिस के सामने आया है. हालांकि, वीडियो में कार का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. कार और उसके चालक की पहचान करने के साथ ही उसकी तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement