scorecardresearch
 

EV, हाइब्रिड और पेट्रोल का कॉम्बिनेशन! BYD ला रही है गेम चेंजर DM-i सुपर टेक्नोलॉजी

BYD DM-i Hybrid: चीनी कार कंपनी बीवाईडी अब भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाद हाइब्रिड सेगमेंट में अपनी सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एंट्री करने जा रही है. DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी टेक्नोलॉजी की सबसे ख़ास बात ये है कि, ये EV जैसी साइलेंट, स्मूद और फास्ट ड्राइविंग फील देने का दावा करती है.

Advertisement
X
DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी टेक्नोलॉजी में EV कारों जैसा ड्राइविंग फील मिलता है. Photo: ITG
DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी टेक्नोलॉजी में EV कारों जैसा ड्राइविंग फील मिलता है. Photo: ITG

BYD DM-i Super Plug-In Hybrid: इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच अब भारतीय बाजार में एक नई और बेहद एडवांस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी एंट्री करने जा रही है. चीन की दिग्गज़ इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) जल्द ही अपनी नई DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी (Super Plug-In Hybrid EV) टेक्नोलॉजी भारत में पेश कर सकती है. यह सिस्टम ट्रेडिशनल हाइब्रिड कारों से बिल्कुल अलग है और इसे खास तौर पर EV जैसा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार किया गया है. 

बीवाईडी इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस नई तकनीकी को भारत में पेश किए जाने का ऐलान किया गया है. कंपनी के पोस्ट में कहा गया है कि, "ड्राइविंग का भविष्य पूरी तरह से बदलने वाला है. DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी जल्द ही पेश की जाएगी". कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी कम पेट्रोल खर्च, लंबी ड्राइविंग रेंज और बेहद स्मूद ड्राइविंग का शानदार कॉम्बिनेशन देगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BYD India (@byd.india)

क्या है सुपर हाइब्रिड तकनीकी?

BYD की सुपर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन की प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है. आम हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन ज्यादा काम करता है, लेकिन इस सिस्टम में ज्यादातर ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोटर से होती है. पेट्रोल इंजन सिर्फ जरूरत पड़ने पर सिस्टम को सपोर्ट करता है. यही वजह है कि यह टेक्नोलॉजी EV जैसी साइलेंट, स्मूद और फास्ट ड्राइविंग फील देने का दावा करती है.

Advertisement

कंपनी के अनुसार यह सिस्टम इलेक्ट्रिक-फर्स्ट ड्राइविंग, लंबी दूरी तय करने की क्षमता, बेहद कम फ्यूल खर्च और सेफ ब्लेड बैटरी (Blade Battery) जैसी खूबियों से लैस है. इसमें अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी अपनी सबसे सुरक्षित बैटरी टेक्नोलॉजी मानती है.

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?

सुपर हाइब्रिड डीएम टेक्नोलॉजी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कार ज्यादा से ज्यादा समय इलेक्ट्रिक मोड में चले. इसमें एक हाई-पावर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कार को स्मूद और फास्ट एक्सीलरेशन देती है. बड़ी बैटरी डेली ड्राइविंग के लिए जरूरी पावर सप्लाई करती है, जिससे कार पूरी तरह EV जैसी महसूस होती है.

इस सिस्टम में पेट्रोल इंजन का काम सिर्फ जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करना और ड्राइविंग रेंज बढ़ाना है. हालांकि हाई-स्पीड पर इंजन सीधे पहियों को भी पावर दे सकता है, लेकिन ऐसा केवल तब होता है जब इससे बेहतर एफिशिएंसी मिलती हो.

BYD DM-i Hybrid
BYD DM-i सुपर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ईवी, हाइब्रिड और पेट्रोल तीनों पावरट्रेन की सुविधा मिलती है. Photo: Byd.com

मिलेगा EV जैसा एक्सपिरिएंस

BYD का कहना है कि इसकी नई DM-i टेक्नोलॉजी ड्राइवर को लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार जैसा अनुभव देगी. इसमें तुरंत टॉर्क मिलेगा, एक्सीलरेशन बेहद स्मूद होगा और ड्राइविंग के दौरान बहुत कम आवाज सुनाई देगी. सबसे खास बात यह है कि इसमें गियर बदलने का झटका या लैग महसूस नहीं होगा. कंपनी के मुताबिक ट्रेडिशनल हाइब्रिड कारों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सिस्टम अलग-अलग फील किए जाते हैं, जबकि DM-i टेक्नोलॉजी में पूरा सिस्टम एक साथ बेहद स्मूद तरीके से काम करता है.

Advertisement

चार्जिंग जरूरी है या नहीं?

यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और बैटरी चार्ज करने पर सबसे ज्यादा बचत मिलती है. हालांकि कंपनी का दावा है कि अगर रेगुलर चार्जिंग न भी की जाए तब भी यह सिस्टम काफी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट रहेगा. यही वजह है कि इसे सामान्य हाइब्रिड कारों से ज्यादा एडवांस माना जा रहा है.

भारत में हो रही है टेस्टिंग

कुछ दिनों पहले बीवाईडी की Sealion 6 DM-i हाइब्रिड कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1100 किलोमीटर तक की कुल रेंज बताई जा रही है. यानी एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक के बाद लंबी दूरी तय करना काफी आसान हो सकता है. यह SUV 4.78 मीटर लंबी, 1.9 मीटर चौड़ी और 1.67 मीटर ऊंची है. वहीं इसका व्हीलबेस 2.76 मीटर का है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है. SUV में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिससे फैमिली ट्रिप्स के दौरान सामान रखने में आसानी होगी.

BYD Sealion 6
BYD Sealion 6 को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. Photo: Byd.com

BYD Sealion 6 दो अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में आती है. पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव वर्जन है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर 194bhp की पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता. इसके साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 96bhp की पावर और 122Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों को मिलाकर कुल पावर 214bhp होगी. वहीं दूसरा ज्यादा पावरफुल ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन है. इसमें फ्रंट मोटर 201bhp और पिछला मोटर 161bhp की पावर जेनरेट करता है. इसके साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. इस सेटअप का कुल 339bhp तक का पावर आउटपुट देता है.

Advertisement

इसमें ब्लेड एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 18.3kWh और 26.6kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे. चार्जिंग के लिए 6.6kW AC और 18kW DC चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. इसके अलावा कार में व्हीकल-टू-व्हीकल और व्हीकल-टू-लोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. जिसकी मदद से आप अपनी कार से दूसरी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज भी कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पावर भी दे सकते हैं.

मिलते हैं हाईटेक फीचर्स

BYD Sealion 6 का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा. इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच की बड़ी रोटेटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी. इसमें लैदर सीटें और स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसके अलावा ड्राइवर के लिए 8-वे पावर्ड सीट और फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे पावर्ड सीट भी मिलेगी. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट और दो कप होल्डर भी दिए जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement