scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Tesla Roadster: भारत में शुरू हुई 'Flying Car' की बुकिंग, जानें प्राइस और प्रॉसेस की डिटेल

Tesla Roadster India booking
  • 1/7

टेस्ला पिछले दो दिनों से लगातार चर्चा में है. इस चर्चा की वजह टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) है, जिसे कंपनी ने इस हफ्ते ही अनवील किया है. इस कार की चर्चा की वजह उसकी उड़ने की क्षमता है. वैसे कार पूरी तरह से उड़ती नहीं है बल्कि हवा में करतब दिखाने और छलांग लगाने की पावर के साथ आती है. (Photo: Tesla.com)

Tesla Roadster India booking
  • 2/7

टेस्ला रोडस्टर का रिजर्वेशन भारत में शुरू कर दिया गया है. इस कार को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. उड़ने की क्षमता कार के टॉप वेरिएंट यानी रोडस्टर रॉकेट में मिलती है. आइए जानते हैं भारत में आप इस कार को कितने में रिजर्व कर सकते हैं. (Photo: Tesla.com)

Tesla Roadster India booking
  • 3/7

टेस्ला रोडस्टर तीन वेरिएंट्स- परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट में आती है. परफॉर्मेंस वेरिएंट को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 5.01 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर रिजर्व कर सकते हैं. इसके बाद आपको अगले 10 दिनों में 45,05,000 रुपये और देने होंगे. यानी इस कार के परफॉर्मेंस वेरिएंट को रिजर्व करने के लिए आपको लगभग 50.06 लाख रुपये खर्च करने होंगे. (Photo: Tesla.com)

Advertisement
Tesla Roadster India booking
  • 4/7

वहीं थ्रस्ट वेरिएंट की बात करें, जिसमें दो लोगों के बैठने की जगह के साथ मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम मिलता है. इसके साथ कार में एक्सीलरेशन थ्रस्टर दिए गए हैं. इस कार को भी आप 5.01 लाख रुपये की शुरुआती पेमेंट पर रिजर्व कर सकते हैं. वहीं अगले 10 दिनों में आपको 2,45,24,000 रुपये देने होंगे. (Photo: Tesla.com)

Tesla Roadster India booking
  • 5/7

यानी आपको 2,50,25,000 रुपये (2.5025 करोड़ रुपये) देने होंगे. इस कार को सीमित संख्या में ही रिजर्व किया जा सकता है. कंपनी एक कंज्यूमर को एक रिजर्वेशन ही ऑफर कर रही है. (Photo: Tesla.com)

Tesla Roadster India booking
  • 6/7

आखिर में बात करते हैं, उस वेरिएंट की जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. यानी टेस्ला रोडस्टर रॉकेट की. इस कार को भारत में सिर्फ वही लोग बुक कर सकते हैं, जिन्हें इन्वाइट मिलेगा. कंपनी ने इन्वाइट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. यहां इस बात का ध्यान भी रखें कि टेस्ला ने रोडस्टर की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. (Photo: Tesla.com)

Tesla Roadster India booking
  • 7/7

ये सिर्फ रिजर्वेशन अमाउंट है. इसकी कीमतों कितनी होगी कंपनी ने ये तय नहीं किया है. वहीं अगर कोई कंज्यूमर 10 दिनों में पूरी पेमेंट नहीं करता है, तो उसका रिजर्वेशन कैंसिल हो जाएगा. कोई बदलाव करने पर रिफंड भी नहीं मिलेगा. ये जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है. (Photo: Tesla.com)

Advertisement
Advertisement