ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले का आज तीसरा दिन है. जंग के पहले दिन इजरायल और अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर अटैक किया था, जिसमें कई छात्राओं की मौत हो गई थी. अब तीसरे दिन हमले में मारी गईं छात्राओं का आंकड़ा 165 पहुंच गया है.
इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान में होर्मोजगान के एक स्कूल को निशाना बनाया था. इसमें कई छात्राओं ने अपनी जान गंवा दी, वहीं दर्जनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं.
पहले दिन ईरानी मीडिया IRNA ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी-इजरायली हमले में मिनाब शहर के एक स्कूल की 5 छात्राओं की जान चली गई और कई घायल हो गईं. शाम होते-होते ये आंकड़ा 40 पहुंच गया था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि इजरायली हमले में कुल 165 छात्राएं मारी गई हैं.
हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत
एक तरफ इजरायल और अमेरिका, ईरान पर एक के बाद एक धमाके कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर हमलावर है. अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उनकी बेटी, बहू और नातिन की भी धमाके में जान चली गई.
यह भी पढ़ें: US इजरायली हमले में 85 स्कूली छात्रों की मौत, ईरान का दावा
ईरान में 40 दिन का शोक, जगह-जगह प्रदर्शन
खामेनेई की मौत पर ईरान समेत कई देशों में मातम किया जा रहा है. ईरान ने 40 दिन और इराक ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया है. वहीं जगह-जगह खामेनेई के समर्थक उनकी मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ईरान की राजधानी तेहरान, कराची और लाहौर (पाकिस्तान) से लेकरे भारत के कई राज्यों में भी लोगों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.
बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का कार्यकारी सुप्रीम लीडर बनाया गया है.
aajtak.in