होर्मुज में ट्रंप की नाकेबंदी में पाकिस्तान की सेंधमारी, ईरान के लिए खोल दिए 6 जमीनी मार्ग

अमेरिकी नौसेना की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कड़ी नाकेबंदी के कारण ईरान के सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ा है. ऐसे समय में पाकिस्तान ने छह जमीनी ट्रांजिट रूट खोलकर ईरान के लिए नया रास्ता तैयार किया है. इन रास्तों से फंसे हुए कंटेनरों को सड़क मार्ग से ईरान भेजा जा रहा है.

Advertisement
होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान जाने वाले लगभग 3,000 कंटेनर कराची बंदरगाह पर फंसे हैं. (File Photo: AP) होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान जाने वाले लगभग 3,000 कंटेनर कराची बंदरगाह पर फंसे हैं. (File Photo: AP)

aajtak.in

  • इस्लमाबाद,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी नौसेना के द्वारा नाकेबंदी लागू करके ईरान के व्यापार को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों को होर्मुज से गुजरने नहीं दे रही. अगर कोई जहाज होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे हमले और जब्ती की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. इससे न केवल ईरान का आयात बाधित हुआ है, बल्कि वैश्विक बाजारों तक उसकी पहुंच भी सीमित हो गई है.

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए अपने छह अहम जमीनी व्यापार मार्ग खोलकर ट्रंप की नाकेबंदी में सेंध लगाने की कोशिश की है. पाकिस्तान ने इन मार्गों को खोलकर ईरान तक सामान पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक कॉरिडोर तैयार कर दिया है. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और प्रतिबंधों के चलते कराची सहित पाकिस्तानी बंदरगाहों पर ईरान के लिए जा रहे 3,000 से अधिक कंटेनर फंसे हुए थे, जिन्हें अब सड़क मार्ग से भेजा जा रहा है.

यह फैसला पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक वैधानिक नियामक आदेश (Statutory Regulatory Order) के बाद लिया गया, जो तीसरे देशों के सामान को पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचाने के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है. इसमें कस्टम गारंटी के तहत माल ढुलाई की अनुमति दी गई है. पाकिस्तान ने जिन 6 जमीनी मार्गों को खोला है, वे इस प्रकार हैं...

Advertisement
  1. ग्वादर–गब्द
  2. कराची/पोर्ट कासिम–लियारी–ओरमारा–पसनी–गब्द
  3. कराची/पोर्ट कासिम–खुज़दार–दल्बंदिन–ताफ्तान
  4. ग्वादर–तुरबत–होशाब–पंजगुर–नाग–बेसिमा–खुज़दार–क्वेटा/लखपास–दल्बंदिन–नोकुंडी–ताफ्तान
  5. ग्वादर–लियारी–खुज़दार–क्वेटा/लखपास–दल्बंदिन–नोकुंडी–ताफ्तान
  6. कराची/पोर्ट कासिम–ग्वादर–गब्द

ये मार्ग पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट और पोर्ट कासिम जैसे प्रमुख बंदरगाहों को ताफ्तान बॉर्डर क्रॉसिंग और गब्द जैसे बॉर्डर चेक पॉइंट से जोड़ते हैं, जिससे ईरान तक जमीनी पहुंच संभव होती है. बता दें कि पाकिस्तान और ईरान एक दूसरे के साथ 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करते हैं. यह व्यवस्था 2008 में पाकिस्तान-ईरान के बीच हुए अंतरराष्ट्रीय सड़क परिवहन समझौते पर आधारित है, जिसके तहत तीसरे देशों का माल ट्रकों के जरिए ईरान पहुंचाया जा सकता है और कस्टम गारंटी के जरिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.

यह भी पढ़ें: महीनेभर गायब रहा टैंकर अचानक भारत के पास दिखा, ईरान युद्ध के बीच पहली बार LNG टैंकर ने पार किया होर्मुज

अमेरिकी नौसेना ने 13 अप्रैल से होर्मुज में नाकेबंदी लागू की है. अमेरिका की इस कार्रवाई का मकसद ईरान के एक्सपोर्ट के साथ-साथ उसके इम्पोर्ट को भी सीमित करना है, ताकि तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा सके. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के कारण ईरान आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहा है और नकदी की कमी से जूझ रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के नए ट्रांजिट कॉरिडोर को समुद्री प्रतिबंधों के बीच ईरान के लिए एक ‘वैकल्पिक व्यवस्था’ के तौर पर देखा जा रहा है. जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी में कानूनी तरीके से सेंध लगाने जैसा है. 

Advertisement

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का यह कदम उसकी खुद की आर्थिक जरूरतों और अमेरिकी प्रभाव के बीच ईरान के साथ रणनीतिक संतुलन साधने के लिए जरूरी है. इससे क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जबकि ग्वादर पोर्ट का उपयोग बढ़ने से चीन समर्थित परियोजनाओं को भी मजबूती मिलेगी. ईरान के लिए जब समुद्री रास्ते बाधित हैं, तब पाकिस्तान के ये जमीनी मार्ग कुछ हद तक आर्थिक राहत बनकर उभरे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement