महिला पत्रकार को इशारे कर लगाए ठहाके, VIDEO देख पाकिस्तानी मंत्री पर भड़के लोग

न्यूयॉर्क में UN महासभा के दौरान अफगान महिला पत्रकार ने तालिबान और अफगान महिलाओं को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से सवाल किया. जवाब देने के बजाय आसिफ ने गले पर हाथ फेरने जैसा इशारा किया और उनके साथ मौजूद लोग हंसने लगे.

Advertisement
महिला पत्रकार ने तालिबान को लेकर सवाल पूछा था. (Photo- X/Screengrab) महिला पत्रकार ने तालिबान को लेकर सवाल पूछा था. (Photo- X/Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

न्यूयॉर्क में UN महासभा के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में एक अफगान महिला पत्रकार उनसे तालिबान की अफगान महिलाओं को लेकर नीतियों और पाकिस्तान के रुख पर सवाल करती नजर आ रही है. लेकिन सवाल का जवाब देने के बजाय आसिफ ने पत्रकार के पहनावे की तरफ इशारा किया और फिर गले पर हाथ फेरने जैसा इशारा किया.

Advertisement

महिला पत्रकार ने आसिफ से पूछा था कि तालिबान को अब पाकिस्तान का क्या संदेश है और क्या वह अफगान महिलाओं को लेकर अपनी नीतियां बदलने के लिए कहेगा. उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब तालिबान को पाकिस्तान अपना दोस्त मानता था, तब उसने उनकी नीतियों को बदलने के लिए दबाव क्यों नहीं बनाया.

यह भी पढ़ें: 'सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद शांति के लिए खतरा', UN में जयशंकर का पाकिस्तान पर हमला

सवाल सुनकर भड़के, फिर किया गले पर हाथ फेरने का इशारा

वीडियो के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ ने महिला पत्रकार को बीच में रोक दिया. उन्होंने उनके पहनावे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस तरह वापस मत जाना, वरना वे... इसके बाद उन्होंने हाथ को गले के पास ले जाकर इशारा किया. उनके साथ खड़े कुछ लोग इस दौरान हंसते हुए भी नजर आए.

Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इशारे की आलोचना की है. कई लोगों का कहना है कि गले पर हाथ फेरने का इशारा जान से मारने की धमकी जैसा था. लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अफगान महिलाओं और तालिबान की नीतियों जैसे गंभीर मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देने के बजाय मंत्री ने इस तरह का इशारा क्यों किया.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है. पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 जगहों पर एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमले किए थे. पाकिस्तान के मुताबिक, ये हमले अफगानिस्तान से आए ड्रोन के जवाब में किए गए और उन ठिकानों को निशाना बनाया गया जहां ड्रोन लॉन्च और स्टोर किए जाने का आरोप था.

यह भी पढ़ें: हूती हमलों से मचा हड़कंप, सऊदी के साथ खड़े हुए तुर्की-पाकिस्तान, जानें बैठक में क्या हुआ

अफगानिस्तान ने इन हमलों को आक्रामक कार्रवाई बताते हुए कड़ी निंदा की थी. अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि इन हमलों में चार अफगान नागरिक मारे गए. दोनों देशों के बीच सीमा पार तनाव के बीच लगातार सैन्य कार्रवाई और एयरस्ट्राइक की घटनाएं सामने आ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »