होर्मुज में मालवाहक जहाज बारूदी सुरंग से टकराया, 2500 कंटेनर एक साथ समुद्र में समाए, VIDEO

विस्फोट सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. ये मालवाहक जहाज मध्य पूर्व से एशिया की ओर माल ले जा रहा था. अचानक हुए जोरदार विस्फोट से जहाज के पतवार में बड़ा छेद हो गया. पानी तेजी से भरने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरा जहाज समुद्र में डूब गया. जहाज पर मौजूद सभी 2500 कंटेनर समुद्र की लहरों में बिखर गए.

Advertisement
2500 कंटेनर वाला जहाज होर्मुज में डूब गया. (Photo: Social media) 2500 कंटेनर वाला जहाज होर्मुज में डूब गया. (Photo: Social media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी घटना सामने आई है. यहां समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद 2500 कंटेनर को लेकर जा रहा एक मालवाहक जहाज समंदर में डूब गया. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बुधवार को जहाज के डूबने की जानकारी दी. ईरान के मुताबिक, जहाज बुधवार सुबह एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया और उसमें आग लग गई. इसके बाद जहाज समंदर में समा गया. युद्ध के दौरान यह पहला मौका है, जब ईरान ने किसी जहाज के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद डूबने की सूचना दी है.

Advertisement

इससे जुड़ी तस्वीरें एक्स पर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं. इसमें कंनेटर भरे जहाज से धुएं का गुबार निकल रहा है. और धीरे धीरे जहाज डूबता दिख रहा है. थोड़ी देर के बाद कई कंटेनर समंदर में तैरते हुए दिख रहे हैं.  

हालांकि इस घटना को लेकर अभी कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. जहाज किस देश का था, उसमें कितने लोग सवार थे और चालक दल का क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

पहले लगी आग, फिर डूब गया जहाज

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान के हवाले से बताया कि जहाज बुधवार सुबह समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया था. ईरान ने दावा किया कि जहाज ऐसे रास्ते से गुजर रहा था, जो अवैध खतरनाक था. टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई. उस पर 2500 कंटेनर लदे हुए थे.

Advertisement

ईरान ने होर्मुज पर कंट्रोल कायम रखने के लिए समुद्र की तलहटी में कई जगह लैंड माइन बिछा रखे हैं. 

इससे अगर कोई अनाधिकृत जहाज होर्मुज से होकर गुजरता है तो उसके वाटर माइन के चपेट में आने की आशंका रहती है.   

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनरों में क्या सामान था और जहाज पर लगी आग के बाद उसे बचाने की कोई कोशिश की गई या नहीं. चालक दल के सदस्यों की स्थिति को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: जब समुद्री माइंस की बलि चढ़े 44 सैनिक, 'समुद्रों के संविधान' की कहानी जिससे चिढ़ते हैं ईरान-US

होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर संकट

होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम समुद्री रास्ता है. फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह संकरा मार्ग तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण है. यहां सैन्य तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही और ग्लोबल सप्लाई शृंखला पर असर पड़ सकता है.

ईरान लगातार चेतावनी देता रहा है कि उसकी मंजूरी के बिना इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को खतरा हो सकता है. दूसरी ओर अमेरिकी सेना ओमान की तरफ से गुजरने वाले मार्ग पर जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखा रही है.

Advertisement

ऐसे में 2500 कंटेनर से लदे जहाज का होर्मुज में डूब जाना बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »