'ईरान की टॉप लीडरशिप को मारना कहीं बैकफायर न कर जाए...', US-इजरायल को चेतावनी

इजरायल के द्वारा टार्गेटेड हत्याओं से ईरानी नेतृत्व कमजोर हुआ है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रणनीति स्थायी समाधान नहीं, इससे संघर्ष खत्म नहीं होता है.

Advertisement
इजरायल का दावा है कि मोजतबा खामेनेई घायल हालत में हैं. (Photo: AP) इजरायल का दावा है कि मोजतबा खामेनेई घायल हालत में हैं. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

इजरायल ने इस्लामी गणराज्य को उखाड़ फेंकने की कोशिश में हवाई हमलों में एक के बाद एक कई सीनियर ईरानी नेताओं को मार गिराया है. लेकिन सीनियर नेताओं को निशाना बनाने के उसके पिछले एक्सपीरिएंस से पता चलता है कि यह रणनीति एक हद तक ही काम करती है. यह फाइनल सॉल्यूशन नहीं है और कभी-कभी यह उलटी भी पड़ सकती है. एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि ईरान के टॉप लीडर्स के खत्म करना बैकफायर की वजह बन सकता है.

Advertisement

इजरायल ने हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को मार गिराया था. यह समूह अभी भी रॉकेट दागता है.

इसके अलावा इजरायली मिलिट्री ने हमास के शीर्ष नेतृत्व को भी मार गिराया. यह समूह अभी भी गाजा के आधे हिस्से पर कंट्रोल रखता है और उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया है.

'टार्गेटेड हत्याओं का असर...'

रणनीति के रूप में टार्गेटेड हत्या का प्रयोग किसी राज्य के खिलाफ शायद ही कभी किया गया है. हालांकि, इससे नेताओं को ठोस उपलब्धियां मिल सकती हैं, जिन्हें वे इस तरह के युद्धों में जीत के रूप में पेश कर सकते हैं, जिनमें फाइनल रिजल्ट न निकल रहा हो. लेकिन इससे शायद ही वे वजहें खत्म होती हैं, जो लड़ाई को जन्म देती हैं.

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में वैश्विक सुरक्षा और भू-रणनीति के अध्यक्ष जॉन अल्टरमैन ने कहा कि टार्गेटेड हत्याओं का असर अक्सर वक्त के साथ कम हो जाता है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ईरानी सरकार और सेना कई तरह के परस्पर संबंधित संस्थानों से बनी है, जो अब तक अमेरिका और इजरायल के कठोर हमलों की लहरों से बची हुई हैं. उन्होंने कहा, "तानाशाहों को भी अपने समर्थकों के पूरे नेटवर्क पर निर्भर रहना पड़ता है."

यह भी पढ़ें: ईरान ने बहरीन में गैस रिफाइनरी पर किया भीषण हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई जंग की शुरुआत में ही मारे गए. उनकी जगह उनके बेटे मोजतबा ने ली है, जिन्हें और भी कट्टर माना जाता है.

टॉप कमांडरों के मारे जाने या भूमिगत हो जाने के बाद भी, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इज़रायल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइलें दागी हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य को करीब अवरुद्ध कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement