Ground Report: खामेनेई के जनाजे में लाखों लोग! तेहरान में बना सुप्रीम लीडर की अंगूठी और हाथ का स्टेच्यू

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों लोग जुटे हैं. तेहरान के आजादी स्क्वायर पर उनकी अंगूठी वाले हाथ का प्रतीक स्थापित कर ईरान ने एकजुटता का संदेश दिया है.

Advertisement
अली खामेनेई को आखिरी सलाम पेश करने दुनिया भर से लोग तेहरान पहुंचे हैं. (Photo: AP) अली खामेनेई को आखिरी सलाम पेश करने दुनिया भर से लोग तेहरान पहुंचे हैं. (Photo: AP)

सुमित चौधरी

  • तेहरान,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों की भीड़ जुड़ी है. दुनिया के कई अन्य देशों से भी लोग आखिरी सलाम पेश करने के लिए पहुंचे हैं. तेहरान में स्थित इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में लाखों लोग जमा हुए, लेकिन सुरक्षा चिंताओं की वजह से अली खामेनेई के उत्तराधिकारी अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई वहां नहीं आ रहे हैं. 

Advertisement

अंतिम संस्कार से जुड़ा यह जुलूस ईरान और पड़ोसी इराक में कुल एक हफ्ते का वक्त पूरा कर रहा है. यह अंतिम संस्कार ऐसे वक्त में हो रहा है, जब ईरान, महीनों तक चले युद्ध को खत्म करने वाले संघर्ष-विराम समझौते के तहत अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम को कवर करने के लिए आजतक की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची है. आजादी स्क्वायर से सुमित चौधरी ग्राउंड रिपोर्ट दे रहे हैं.

तेहरान में ताकत का नया प्रतीक!

मौजूदा वक्त में ईरान की सड़कों पर निकलेंगे, तो कई जगह आपको पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के हाथ का प्रतीक दिखाई देगा. उनकी पहचान मानी जाने वाली अंगूठी पहने इस हाथ को अब तेहरान के ऐतिहासिक आजादी स्क्वायर पर स्थायी रूप से स्थापित कर दिया गया है, जिसे इस्लामिक क्रांति का एक अहम प्रतीक माना जाता है.

Advertisement
(Photo: AP)

खामेनेई का जनाजा ग्रैंड मोसल्ला से आजादी स्क्वायर लाया गया था. 28 फरवरी को हुए एयरस्ट्राइक के बाद उनकी पहचान भी इसी अंगूठी पहने हाथ से की गई थी. इसी वजह से यह हाथ उनकी पहचान, नेतृत्व और ताकत का प्रतीक बन गया है.

चार दिनों में तैयार किए गए इस स्मारक के जरिए ईरान यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिका और इजरायल जैसी चुनौतियों के सामने ईरानी जनता अपने देश और अपनी सभ्यता की रक्षा के लिए एकजुट है.

आने खामेनेई का अंतिम संस्कार ईरान के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जहां लोग एकजुट होकर झंडे और प्रतीकों के साथ खड़े हैं. पिछले तीन दिनों में जारी इस शोकसभी में माहौल भावुक और संगठित है. 

यह भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे में दूसरे दिन भी जनसैलाब, तेहरान में गूंजा 'डेथ टू अमेरिका' का नारा

'हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं...'

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मरहूम सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के हफ्ते भर चलने वाले अंतिम संस्कार के बीच, ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा कि तेहरान, खामेनेई के लिए न्याय पाने की अपनी कोशिश कभी नहीं छोड़ेगा.

प्रेस टीवी के मुताबिक, हातमी ने कहा, "जिन्होंने यह अपराध किया है, उन्हें पता होना चाहिए कि ईरान की जनता और हम सभी इंसाफ पाने की अपनी कोशिश और मांग कभी नहीं छोड़ेंगे." उन्होंने अमेरिका से बदला लेने की चेतावनी भी दी है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं और यह एक पक्का फैसला है, जिस पर हम तब तक अमल करेंगे, जब तक हमें नतीजे नहीं मिल जाते."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »