scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Bollywood Diwali Celebration: अक्षय कुमार ने की पूजा, पतियों संग जश्न में डूबीं सोनम-सोनाक्षी, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाई दिवाली

bollywood celebes diwali celebration
  • 1/10

रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरफ दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट है. बॉलीवुड सितारे भी अपने परिवार और करीबियों संग जोरों-शोरों से दिवाली का जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स की सेलिब्रेशन तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस बार किस स्टार ने कैसे मनाई अपनी दिवाली.

bollywood celebes diwali celebration
  • 2/10

दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार का खास अंदाज देखने को मिला. अक्षय दिवाली पर पूजा करते नजर आए.

उन्होंने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है. यह प्यारा सा त्योहार हर घर में खुशियां, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि लेकर आए. आप सभी को और आपके परिवार को मेरी और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

bollywood celebes diwali celebration
  • 3/10

बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खास अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया. कपल ने फैंस को भी दिवाली की बधाई दी. दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- प्यार और रोशनी से भरी दिवाली. हमारी दिवाली तो ऐसी ही रही. उम्मीद है आपकी भी बहुत अच्छी बीती होगी. ढेर सारा प्यार और सभी दोस्तों को हैप्पी दिवाली.
 

Advertisement
bollywood celebes diwali celebration
  • 4/10

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहते हुए भी हर भारतीय त्योहार को पूरे जोश से मनाती हैं. दिवाली पर भी उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया. प्रियंका ने अपनी दिवाली पार्टी से तस्वीरें शेयर करके फैंस को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

bollywood celebes diwali celebration
  • 5/10

प्रियंका संग उनके पति निक जोनस और बेटी मालती भी दिवाली के रंग में रंगे दिखे. 

bollywood celebes diwali celebration
  • 6/10

वरुण धवन का दिवाली सेलिब्रेशन पूरी तरह से फैमिली के नाम रहा. एक्टर ने पत्नी नताशा दलाल और अपनी नन्ही बेटी लारा के साथ जश्न मनाया. वरुण ने पत्नी और बेटी संग तस्वीरें भी शेयर कीं. 
 

bollywood celebes diwali celebration
  • 7/10

दिवाली पर सोनम कपूर का खास अंदाज दिखा. वो पति संग रोमांटिक होती नजर आईं. सूट में सोनम का लुक भी देखते ही बनता है. एक्ट्रेस ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- दिवाली की जगमगाहट, थोड़ा सा स्पार्कल और वो शख्स... जो आज भी मेरे गालों पर ब्लश ले आता है.

bollywood celebes diwali celebration
  • 8/10

शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. महीप अपने पूरे परिवार संग घर में दिवाली पूजा करती हुई नजर आईं. उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं. 

bollywood celebes diwali celebration
  • 9/10

सारा अली खान ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं. सारा ने दिवाली पर मां अमृता सिंह, भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों संग जमकर पार्टी की. दिवाली पार्टी में सारा-इब्राहिम ने दोस्तों संग खूब मस्ती की. उन्होंने कई गेम्स भी खेले.

Advertisement
bollywood celebes diwali celebration
  • 10/10

करीना ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा अपनी मम्मी बबीता कपूर और पापा रणधीर कपूर कपूर संग नजर आईं. 

 

(All Photos From Instagram)

Advertisement
Advertisement