इटली में दूसरे दिन भी बवाल, मिलान में हिंसक हुआ प्रदर्शन, 160 लोग हिरासत में

युद्ध और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इटली के मिलान में हिंसा में बदल गया. लगातार दूसरे दिन शहर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई. कहीं दुकानों में लूटपाट हुई, तो कहीं आगजनी और तोड़फोड़ से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

Advertisement
युद्ध और महंगाई के विरोध में मिलान में हिंसा (Photo-Reuters) युद्ध और महंगाई के विरोध में मिलान में हिंसा (Photo-Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

इटली में मिलान की सड़कों पर रविवार को जगह-जगह हिंसा देखने को मिली. मांगों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान कई जगह हिंसा देखने को मिली. चेहरे ढके हुए कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूट लिए. एक सुपरमार्केट के बाहर भी काफी हंगामा हुआ. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पहले वहां मौजूद कर्मचारी की ओर सामान फेंका, फिर टूटी खिड़की से अंदर घुस गए. इसके बाद वे वहां से सामान लेकर निकलते दिखाई दिए.

Advertisement

वहीं कुछ तस्वीरों में प्रदर्शनकारी वैन पर चढ़कर उछलते भी दिखे. इस दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह साइकिलें और कूड़ेदान बिखरे पड़े रहे. कई दुकानों और एक सुपरमार्केट में लूटपाट के बाद इलाके में अव्यवस्था फैल गई.

हिंसा बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस की ओर चीजें और आंसू गैस के गोले फेंके. देखते ही देखते शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गया और सड़कों पर तनाव बढ़ गया.

इटली की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मिलान में 160 लोगों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इनमें करीब 80 फीसदी नाबालिग थे. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह साफ नहीं है कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. 

यह भी पढ़ें: फ्रांस, इटली से अमेरिका तक... 8 देशों में फैली प्रदर्शन की 'आग', क्या है वजह?

Advertisement

युद्ध और महंगाई के खिलाफ था प्रदर्शन

मिलान में यह प्रदर्शन शनिवार को शुरू हुआ था. प्रदर्शनकारी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी युद्धों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए सड़कों पर उतरे थे. शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में हालात बिगड़ गए और पुलिस के साथ झड़पें शुरू हो गईं.

रविवार को यह प्रदर्शन जारी रहा और मामला गंभीर होता गया. युद्ध और महंगाई जैसे मुद्दों पर शुरू हुआ विरोध अब तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं के कारण चर्चा में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »