'59 मिनट इजरायल में रहे मिस्र के खुफिया चीफ', नेतन्याहू बोले- मुझसे नहीं मिले

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिस्र के तत्कालीन खुफिया प्रमुख अब्बास कामेल के 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल दौरे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कामेल 59 मिनट के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने उनसे मुलाकात नहीं की.

Advertisement
नेतन्याहू ने मिस्र के तत्कालीन खिफिया प्रमुख से मुलाकात की बात को झूठा बताया (Photo: Reuters) नेतन्याहू ने मिस्र के तत्कालीन खिफिया प्रमुख से मुलाकात की बात को झूठा बताया (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक चैनल को दिया इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि 7 अक्टूबर 2023 को मिस्र के तत्कालीन खुफिया प्रमुख अब्बास कामेल ने इजरायल का दौरा किया था. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने तत्कालीन खुफिया प्रमुख से मुलाकात नहीं की थी और उन्हें नहीं पता कि उन्होंने किससे मुलाकात की थी. नेतन्याहू ने आरोपों को झूठ बताया और कहा कि खुफिया प्रमुख आमतौर पर देश के प्रमुख से नहीं मिलते.

Advertisement

इजरायल के चैनल 14 को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने यह स्वीकारा है कि 7 अक्टूबर को मिस्र के तत्कालीन इंटेलिजेंस चीफ अब्बास कामेल ने इजरायल का दौरा किया था और यहां 59 मिनट बिताए थे. लेकिन इस दौरान उन्होंने किससे मुलाकात की इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.

उन्होंने मुलाकात की बात को झूठा बताते हुए कहा कि उनपर आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि खुफिया प्रमुख कब से देश के प्रमुख से मिलने लगे. 

'यह सब झूठ है'
उन्होंने कहा, 'वे यहां की जमीन पर सिर्फ 59 मिनट थे. कोई मुझे पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहा है, यह सब झूठ है. इंटेलिजेंस चीफ कब से आकर किसी देश के प्रमुख से बात करने लगे? मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. ऐसा कुछ नहीं होता. शायद दूसरे नेताओं के साथ ऐसा होता हो, लेकिन मेरे साथ नहीं हुआ.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायली अटैक में तबाह हो गए घर, हिज्बुल्लाह देगा 14 हजार डॉलर का मुआवजा

दरअसल, विदेशी मीडिया में लंबे समय से दावा किया जा रहा था कि मिस्र की खुफिया एजेंसी ने हमास हमले से पहले इजरायल को इसकी चेतावनी दी थी. लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इनकार किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »