गाजा पर Final Verdict की तैयारी! नेतन्याहू अगले हफ्ते अमेरिका में ट्रंप के साथ डील पर करेंगे चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की यह मुलाकात गाजा में सीजफायर और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बंधकों की रिहाई से जुड़े एग्रीमेंट पर चर्चा करने के लिए मुकर्रर की गई है. 

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले हफ्ते अमेरिकी दौरे पर होंगे. वह अगले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू की यह मुलाकात गाजा में सीजफायर और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बंधकों की रिहाई से जुड़े एग्रीमेंट पर चर्चा करने के लिए मुकर्रर की गई है. 

ट्रंप ने 12 दिनों तक ईरान और इजरायल के बीच की जंग के बाद लागू अस्थाई सीजफायर के बाद क्षेत्र में शांति बहाली के लिए ऐसा कदम उठाया है. ट्रंप ने कहा कि हमें लगता है कि अगले हफ्ते सीजफायर हो जाएगा.

Advertisement

दोनों नेताओं के बीच मीटिंग का यह ऐलान इस हफ्ते इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में हुई बातचीत के बाद हुआ है. 

गाजा में शांति चाहते हैं ट्रंप!

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि गाजा में युद्ध खत्म करना ट्रंप सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. लेविट ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा से आ रही तस्वीरें देखना दिल बैठ गया. राष्ट्रपति ट्रंप अब इस जंग का अंत चाहते हैं. 

उन्होंने कहा कि गाजा में शांति बहाली के लिए व्हाइट हाउस इजरायली नेताओं के लगातार संपर्क में है और इसे अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा है. 

बता दें कि नेतन्याहू ने अप्रैल में वॉशिंगटन का दौरा किया था. ट्रंप सरकार द्वारा कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद नेतन्याहू पहले विदेशी नेता थे, जो अमेरिका पहुंचे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »