ईरान में अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ईरान के इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर में मंगलवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी के बाजार में अचानक क्रैश होकर गिर गया. सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस बाजार में हेलीकॉप्टर गिरने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई.
यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब देश पहले से ही युद्ध और तनावपूर्ण स्थितियों का सामना कर रहा है.
फिलहाल, स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, जबकि हादसे के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है.
बाजार में छाया मातम
सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का मलबा सीधे बाजार की दुकानों पर गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई. अचानक हुई इस दुर्घटना से बाजार में आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जिनमें विमान के चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं. यह इलाका ईरान के इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर का हिस्सा है, जो राजधानी से 330 किलोमीटर दूर है.
यह भी पढ़ें: कहीं समर्थन, कहीं विरोध... ईरान की जंग पर क्या कह रही वेस्टर्न और मिडिल ईस्ट की मीडिया?
जंग के असर में पूरा मिडिल ईस्ट
US और इज़रायल के ईरान पर मिलकर किए गए हमलों से जो शुरू हुआ, वह जंगल की आग की तरह फैल गया और कतर, UAE, बहरीन, सऊदी अरब और कुवैत तक फैल गया. गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) का पूरा इलाका, जिसमें US की बड़ी मिलिट्री मौजूदगी है, जिसमें एयर और नेवल बेस भी शामिल हैं, इज़रायल के ऑपरेशन रोरिंग लायन और यूनाइटेड स्टेट्स के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के मिलने के बाद मिसाइलों की बौछार का सामना कर रहा है. इन ऑपरेशनों ने मिलकर मिडिल ईस्ट को एक ऐसे झगड़े में धकेल दिया है, जो फिलहाल बढ़ता हुआ लग रहा है.
aajtak.in