ईरान के वॉर गेम में फंस गए ट्रंप... क्या बोलेंगे सॉरी, भरेंगे हर्जाना?

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि तेहरान पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा, युद्ध ट्वीट्स से नहीं जीता जा सकता, ट्रंप को ‘गंभीर गलतफहमी’ पर पछताना होगा.

Advertisement
ईरान ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी है. (Photo: PTI) ईरान ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ रहा है. क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं और कई देशों की सेनाएं भी सतर्क हो गई हैं. इसी बीच ईरानी नेतृत्व के बयान संकेत दे रहे हैं कि तेहरान इस संघर्ष में पीछे हटने के मूड में नहीं है.

ईरान और अमेरिका के बीच बयानबाज़ी और तेज हो गई है. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा है कि तेहरान तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक ट्रंप अपनी 'गंभीर गलतफहमी' के लिए ‘सॉरी’ महसूस करने पर मजबूर नहीं हो जाते. 

Advertisement

लारीजानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में #TrumpMustPay हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जंग शुरू करना आसान है, लेकिन इसे कुछ ट्वीट्स से जीता नहीं जा सकता.

क्यो बोले अली लारीजानी?

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने गुरुवार को यह बात कही. ईरान तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक वह (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को) उनकी 'गंभीर गलतफहमी' के लिए 'Sorry' फील करने पर मजबूर नहीं हो जाते. 

ट्रंप को संबोधित करते हुए और #TrumpMustPay हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए, लारीजानी ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि अमेरिका यह युद्ध जल्दी जीत जाएगा. उन्होंने कहा, "ट्रंप कहते हैं कि वह एक त्वरित जीत की तलाश में हैं. हालांकि युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन इसे कुछ ही ट्वीट्स से जीता नहीं जा सकता."

Advertisement

ट्रंप पर क्यों भड़का ईरान?

ईरान की तरफ से यह चेतावनी ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के ख़िलाफ़ US-इज़रायल युद्ध में ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक बेअसर कर दिया है. मैरीलैंड में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "उनके पास न तो कोई नौसेना है, न ही कोई वायुसेना और न ही कोई विमान-रोधी प्रणाली. हम तो बस उस देश में पूरी तरह से आज़ादी से घूम रहे हैं."

यह भी पढ़ें: सेंट्रल दुबई में ईरान का अटैक, जोरदार धमाके के साथ उठा धुएं का गुबार

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने सैन्य अभियान को और तेज़ करने का फ़ैसला किया, तो वॉशिंगटन बिजली प्रणालियों पर हमला कर सकता है. हम एक घंटे के अंदर उनकी बिजली उत्पादन क्षमता को पूरी तरह से तबाह कर सकते हैं, जिसको दोबारा बनाने में उन्हें 25 साल लग जाएंगे."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »