scorecardresearch
 
Advertisement

एशियन गेम्स मेडलिस्ट नीरू ढांडा के घर लगा टीवी, माता-पिता खुश

एशियन गेम्स मेडलिस्ट नीरू ढांडा के घर लगा टीवी, माता-पिता खुश

एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाली एथलीट नीरू ढांडा के परिवार के पास अब तक घर में टीवी नहीं था. नीरू ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद परिवार के पास साधन बेहद सीमित थे और वे बटन वाले फोन का इस्तेमाल करते थे. घर में टेलीविजन न होने के कारण माता-पिता अपनी बेटी के ऐतिहासिक और रोमांचक मैचों को लाइव नहीं देख पाए थे. इस स्थिति की जानकारी मिलने के बाद परिवार को 55 इंच की नई एलसीडी टीवी भेंट की गई.

Advertisement
Advertisement