'हम NPT से हट गए तो आपका वो हश्र होगा...' ईरान की अमेरिका को सीधी धमकी, होर्मुज पर कही ये बात

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण को अपना कानूनी अधिकार बताया है. ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका और विरोधी देशों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें धमकाया गया तो वो NPT से बाहर निकल सकते हैं.

Advertisement
मोहसिन रजाई ने ट्रंप को पीछे हटने के लिए चेताया है. (Photo- Reuters) मोहसिन रजाई ने ट्रंप को पीछे हटने के लिए चेताया है. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का प्रबंधन और उस पर कंट्रोल करना तेहरान का कानूनी अधिकार है. 

रजाई का कहना है किईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसा कर रहा है. उन्होंने कहा, 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल फारस की खाड़ी में पिछले 50 सालों से चली आ रही असुरक्षा को पूरी तरह खत्म करता है.'

Advertisement

मोहसिन रजाई ने अमेरिका और विरोधी देशों को चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान को किसी भी तरह से डराने या धमकाने की कोशिश की गई, तो वो NPT (Nuclear Non-Prolifiration Treaty) से बाहर निकल सकता है.

'हम एनपीटी से हट गए तो...'

रजाई कहते हैं, 'अगर आप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमला करने और फारस की खाड़ी में घुसने का फैसला करते हैं, तो सबसे पहले आपको दर्दनाक जवाब का सामना करना पड़ेगा. इससे भी बड़ी बात मैं आपको बता दूं कि हम एनपीटी (परमाणु हथियारों के अप्रसार की संधि) से खुद को अलग कर सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस धमकी का क्या मतलब है? अगर हम एनपीटी से हट गए तो आपका क्या हश्र होगा? इसलिए इस रास्ते से पीछे हट जाएं.'

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की कोशिशों में जुटे हैं. अमेरिका का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है और ये दावा भी है कि ईरान यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है. लेकिन ईरान इन दावों को लगातार खारिज कर रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान पीस डील की अटकलों के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की बातचीत, इजरायली PM बोले- खतरा हुआ तो करेंगे हमला

ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि अमेरिका और ईरान ने एक शांति समझौते के मसौदे (MoU) पर काफी हद तक बातचीत पूरी कर ली है. इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोला जाएगा. हालांकि, ईरान ने अब तक इस पर मोहर नहीं लगाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement