पाकिस्तान की कोशिशों पर फिरा पानी, सीजफायर पर ईरान की 'NO', अब नहीं होगी इस्लामाबाद में बातचीत!

ईरान ने युद्ध को रोकने के लिए की जा रही इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से सीजफायर वार्ता से साफ इनकार कर दिया है. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को बेकार और नामंजूर बताया है.

Advertisement
ईरान ने ट्रंप की शर्तें मानने से भी इनकार कर दिया. (Photo: Reuters) ईरान ने ट्रंप की शर्तें मानने से भी इनकार कर दिया. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को रोकने के लिए की जा रही कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. तेहरान ने सीजफायर के लिए इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है. ईरान का मानना है कि वॉशिंगटन की मांगें मंजूर करने के लायक नहीं हैं.

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, पाकिस्तान सहित क्षेत्रीय देशों की तरफ से की जा रही मध्यस्थता की कोशिशें फिलहाल 'डेड एंड' पर पहुंच गई हैं.  रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान, इस बातचीत को सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था, लेकिन इन सारी कोशिशों पर अब पानी फिरता दिख रहा है.

Advertisement

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा था कि उनका देश सार्थक बातचीत की मेजबानी करने के लिए तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में दावा किया था कि वॉशिंगटन और ईरान के बीच बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा था, 'हम उस बातचीत में बहुत अच्छा कर रहे हैं.'

ईरान ने क्या कहा?

वहीं, ईरान ने सीजफायर के लिए बातचीत के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. मुंबई स्थित ईरानी महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें: सीजफायर को उतावले ट्रंप! वेंस को सौंपी ईरान को राजी करने की जिम्मेदारी, कहा- कुछ शर्तें मनवा लेना

बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'पाकिस्तान के मंच उनके अपने हैं; हमने उनमें हिस्सा नहीं लिया. हालांकि युद्ध खत्म करने के क्षेत्रीय कदम का स्वागत है, लेकिन ये याद रखना चाहिए कि इसे शुरू किसने किया था.'

Advertisement

15 सूत्रीय प्रस्ताव पर विवाद

ईरानी प्रवक्ता ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें ट्रंप से एक 15 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है. हालांकि, तेहरान ने इसे हद से ज्यादा और 'बेकार' की मांग बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »