नम आंखें, नतमस्तक लोग... तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ

भारत के हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. इसमें सलमान खुर्शीद, महबूबा मुफ्ती और कई धर्मों के धर्मगुरु भी शामिल रहे.

Advertisement
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खाेमेनेई को श्रृद्धांजलि देने भारत के कई नेता गए हैं. (Photo: X/@Iran_in_India) ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खाेमेनेई को श्रृद्धांजलि देने भारत के कई नेता गए हैं. (Photo: X/@Iran_in_India)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से एक हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. डेलिगेशन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल रहे.

इस दौरान भारत के विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी दिवंगत नेता को आखिरी सलाम पेश किया.

Advertisement

हसनैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही, हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की."

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत के सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी ईरान के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें: Khamenei Funeral: 14 महीने की बच्ची का ताबूत… खामेनेई के जनाजे की इस भावुक तस्वीर ने सबको रुलाया

'मेरे लिए सम्मान की बात...'

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने कहा, "ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेहरान में होना मेरे लिए सम्मान की बात है. वे एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने धारा के विपरीत खड़े होने का साहस किया और पीड़ितों के लिए संघर्ष किया."

Advertisement

सार्वजनिक अंतिम संस्कार समारोह 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किया जाएगा. उन्हें 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »