अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC ने रची थी साजिश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से ट्रेनिंग लिए एक आतंकवादी ने इवांका की हत्या की योजना बनाई थी. इस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
आरोपी बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप की हत्या करना चाहता था. (Photo- Instagram/Ivanka Trump) आरोपी बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप की हत्या करना चाहता था. (Photo- Instagram/Ivanka Trump)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए एक खतरनाक आतंकवादी ने इवांका ट्रंप की जान लेने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था.

'द पोस्ट' अखबार को मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने गुरु और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने इवांका ट्रंप की हत्या का प्लान बना रहे आतंकी को पकड़ लिया है. उसकी पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के तौर पर हुई है. वो इराकी नागरिक बताया जा रहा है.

कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था आतंकी

दरअसल 6 साल पहले बगदाद में डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था. अल-सादी इस हमले को अपने गुरु की मौत मानता था और तभी से ट्रंप परिवार को तबाह करने की फिराक में था.

आरोपी अल-सादी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार, खासकर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को जान से मारने की कसम खाई थी. जांच के दौरान सुरक्षा बलों को अल-सादी के पास से फ्लोरिडा में मौजूद इवांका ट्रंप के आलीशान घर का पूरा ब्लूप्रिंट भी बरामद हुआ है. वो काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप का मिशन क्यूबा शुरू हो चुका है? 24 घंटे में दो बड़े घटनाक्रम- राउल कास्त्रो पर चार्जशीट, नए संबंधों का फॉर्मूला

'हमें इवांका ट्रंप को मारना होगा'

वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने इस आतंकी के इरादों के बारे में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद, अल-सादी लोगों से कहता फिर रहा था कि हमें इवांका ट्रंप को मारना होगा. वो कहता था कि हमें ट्रंप के पूरे घर को उसी तरह जलाकर खाक कर देना चाहिए, जिस तरह उसने हमारे घर (कमांडर सुलेमानी) को तबाह किया था.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement