'हम आग में घी नहीं डाल रहे', रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन का बड़ा बयान

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यू्क्रेन और रूस जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा कि हम आग में घी नहीं डाल रहे. इतना ही नहीं, उन्होंने संकेत दिया कि चीन आने वाले वर्ष में रूस के साथ संबंधों को गहरा करेगा.

Advertisement
चीन के विदेश मंत्री वांग यी (फाइल फोटो- Reuters) चीन के विदेश मंत्री वांग यी (फाइल फोटो- Reuters)

aajtak.in

  • बीजिंग ,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

रूस और यूक्रेन जंग के बीच चीन ने बड़ा बयान दिया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि यूक्रेन संकट को लेकर हमने पूरी तरह से निष्पक्षता बरती है. चीन इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम इस जंग में आग में घी नहीं डाल रहे हैं. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन-रूस युद्ध पर अपने देश की स्थिति का बचाव किया और संकेत दिया कि चीन आने वाले वर्ष में रूस के साथ संबंधों को गहरा करेगा.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वांग ने चीन की राजधानी बीजिंग में एक सम्मेलन को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि चीन को लेकर अमेरिका की गलत नीति को हमने दृढ़ता से खारिज कर दिया है. वांग ने दुनिया की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों में गिरावट के लिए अमेरिका को  दोषी ठहराया.

अमेरिका पर धमकाने का आरोप लगाते हुए वांग यी ने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकारों पर पश्चिमी दबाव है. यूक्रेन की ओऱ से किए जा रहे हमलों निंदा करने और रूस पर प्रतिबंध लगाने में अन्य देशों के साथ शामिल होने से इनकार करने से संबंध और बिगड़ गए हैं. 

वांग यी ने कहा कि चीन रूस के साथ रणनीतिक पारस्परिक विश्वास और लाभप्रद सहयोग को गहरा करेगा. वांग यी ने कहा कि अमेरिका चीन को अपने पहले प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखता है, लिहाजा चीन के खिलाफ घोर कड़े कदम उठाना, दमनकारी नीति बनाना औऱ उसकसावे को बढ़ावा देना इसका उदाहरण है.

Advertisement

हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीनी उद्योग को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोर दे रहे हैं, लेकिन वांग ने स्वीकार किया कि हमने अनुभव किया है कि चीन और  अमेरिका सप्लाई चेन को अलग नहीं कर सकते हैं.

ये भी देखें
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »