Advertisement

विश्व

खत्म हुई रिश्तों की खटास! पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 6 फोटोज दे रहीं गवाही

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST
  • 1/6

जी-7 समिट के दौरान जब दुनिया के बड़े नेता एक साथ आए, तो वहां एक खास ग्रुप फोटो हुई. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी बड़े नेताओं के साथ सबसे आगे खड़े नजर आए. यह फोटो वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते दबदबे को साफ दिखाती है.

Photo: Social media

  • 2/6

मंच पर जैसे ही दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तरफ हाथ बढ़ाया. पीएम मोदी ने भी तुरंत उनका हाथ थाम लिया. दोनों नेताओं के चेहरे पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी साफ दिख रही थी, जिसे कैमरों ने तुरंत कैद कर लिया.

Photo: Screen Grab

  • 3/6

ट्रंप के हाथ बढ़ाते ही पीएम मोदी ने तुरंत आगे बढ़कर उनका हाथ थाम लिया. ट्रंप सिर्फ हाथ मिलाकर रुके नहीं, बल्कि वे काफी देर तक मोदी का हाथ पकड़े रहे. दोनों नेताओं के बीच की यह करीबी देखने लायक थी.

Photo: Screen Grab

Advertisement
  • 4/6

मुलाकात का सबसे बढ़िया नजारा तब दिखा जब ट्रंप खुद पीएम मोदी को मंच के नीचे तक छोड़ने आए.

Photo: Screen Grab

  • 5/6

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 16 महीनों के लंबे समय बाद यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में जो थोड़ी बहुत कड़वाहट या दूरी आई थी, उसे इस बैठक ने एक झटके में दूर कर दिया.

Photo: PTI

  • 6/6

इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कई मिनटों तक गंभीर चर्चा हुई. इस बातचीत में सिर्फ पुरानी दोस्ती ही नहीं दिखी, बल्कि पिछले काफी समय से अटकी पड़ी बड़ी व्यापार डील और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी बात आगे बढ़ी.

Photo:Screen Grab
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement