मुरादाबाद: प्राइवेट हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी कर रही नर्स के साथ डॉक्टर ने किया रेप

कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. जगह-जगह पर प्रोटेस्ट हो रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने नाइट ड्यूटी कर रही नर्स के साथ आधी रात को रेप किया और जान मारने की धमकी दी.

Advertisement
मुरादाबाद में निजी अस्पताल में नर्स के साथ डॉक्टर ने किया रेप मुरादाबाद में निजी अस्पताल में नर्स के साथ डॉक्टर ने किया रेप

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 19 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने नाइट ड्यूटी में तैनात नर्स के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित नर्स का आरोप है कि वार्ड ब्वॉय और एक महिला नर्स ने जबरदस्ती डॉक्टर के कमरे में भेजकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. रेप की घटना के बाद आरोपियों ने किसी से कुछ नहीं बताने को कहा. अन्यथा जान से मार देने की धमकी दी. घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का है.

Advertisement

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ठाकुरद्वारा थाने में डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और जुनैद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी 10 महीने से निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही है. 17 अगस्त को शाम 7 बजे नाइट ड्यूटी पर गई थी. 

आधी रात के बाद नर्स के साथ हुई वारदात 
ड्यूटी के दौरान पीड़ित नर्स को एक दूसरी नर्स ने कहा कि डॉ. शाहनवाज बुला रहे हैं. इस पर पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया. उसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा वार्ड ब्वॉय जुनैद आया और कहा डॉक्टर के पास चली जाओ. फिर जबरदस्ती उसे डॉक्टर के कमरे में ले जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. 

Advertisement

पीड़िता ने लगाई थी मदद की गुहार
पीड़िता ने दूसरी नर्स को आवाज देकर मदद के लिए काफी चिल्लाई, लेकिन कोई नहीं आया. इसके बाद डॉक्टर शाहनवाज ने पीड़ित नर्स के साथ रेप किया. डॉक्टर ने कहा कि जितने पैसे चाहिए मैं दे दूंगा, लेकिन किसी को कुछ मत बताना. अगर बताया तो जान से मरवा दूंगा. 

पीड़िता के परिजन के अनुसार पूरी घटना के दौरान आरोपी वार्ड ब्वॉय ने उनकी बेटी का मोबाइल चार्जिंग से निकालकर अपने पास रख लिया था. सुबह जब बेटी घर पहुंची तो अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. तब जाकर घर वाले थाना पहुंचे.

अस्पताल को किया जा रहा सील
सीएमओ मुरादाबाद डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है और अस्पताल के लाइसेंस के निरस्त और सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ. इसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता की बेटी नर्स का काम करती हैं. अस्पताल में डॉक्टर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया.  मामले में आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अस्पताल सीज करने की कार्रवाई चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »