उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के अगुवाई वाली सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ उसे आर्थिक उन्नति का जरिया बनाने के लिए 'आस्था के साथ विकास' का एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. योगी सरकार अब अयोध्या और काशी के तर्ज पर संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम को संवारने का बीढ़ा उठाया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संत कबीर नगर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया है कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या, वाराणसी और विंध्याचल में मंदिर परिसरों के पुनर्विकास की तर्ज पर संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में भी एक भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है.
संत कबीर नगर और पड़ोसी गोरखपुर में 475 करोड़ रुपये से अधिक की 139 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर तामेश्वरनाथ धाम को एक नई पहचान देगा और क्षेत्र के विकास में तेज़ी लाएगा.
तामेश्रनाथ धाम को संवारेगी योगी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि सरकार अयोध्या, वाराणसी और विंध्याचल में मंदिर परिसरों के पुनर्विकास की तर्ज पर संत कबीर नगर में तामेश्वरनाथ धाम का नए तरीके से संवारने का काम करेगी. सरकार तामेश्ररनाथ थाम में एक भव्य कॉरिडोर विकसित करना चाहती है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तीर्थ स्थल के साथ-साथ बैजनाथ धाम जैसे अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजनाओं पर काम कर रही है. उन्होंने इस पहल को आस्था के प्रति सम्मान और ऐसे विरासत स्थलों को स्थापित करने वालों की विरासत को मान्यता देने वाला बताया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम, बाबा बैजूनाथ धाम सहित क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण केवल आस्था का सम्मान नहीं, बल्कि उन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता है जिन्होंने इन धरोहरों की स्थापना की थी. सरकार बाबा तामेश्वरनाथ धाम को नई पहचान देने के लिए भव्य कॉरिडोर निर्माण की योजना पर कार्य कर रही है.
कॉरिडोर से कैसे होगा कायाकल्प
तामेश्रनाथ थाम मेंकॉरिडोर बनने से क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा, जिस तरह काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम और मां विंध्यवासिनी धाम को विकसित करने का काम किया गया है. मुख्यमंत्री गुरुवार को कुआनो नदी तट स्थित श्री बैजूनाथ धाम में संत कबीर नगर और गोरखपुर की 475 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया.
तामेश्वरनाथ धाम में भव्य कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सड़क, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य तमाम मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी. धाम को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होने से स्थानीय रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.
सीएम योगी ने दिया विकास की सौगात
योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर को विकास की सौगात से नवाजा. सीएम ने कहा कि गुरुवार को शुरू की गई परियोजनाओं में धनघटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपये और खजनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 251 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं.
पूर्वांचल के विकास पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ज़रिए कनेक्टिविटी ने उन इलाकों की पूरी तस्वीर बदल दी है. जिन्हें कभी पिछड़ा माना जाता था. इसने उन्हें सीधे लखनऊ से जोड़ा है और निवेश और रोज़गार के नए अवसर पैदा किए हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि रामसर-सूचीबद्ध बखिरा झील को इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि नए कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और कौशल-विकास संस्थानों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जा रहा है.
aajtak.in