मथुरा: यमुना की दुर्दशा देख युवक बना 'कॉकरोच', नाले की गंदगी में छेड़ा अनोखा सत्याग्रह

मथुरा के वृंदावन में इन दिनों एक 'कॉकरोच' चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक युवक कॉकरोच का रूप धरकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर रहा है. दीपक शर्मा नाम के इस युवक ने यमुना की दुर्दशा और सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
'कॉकरोच' ने भ्रष्टाचार और गंदगी के खिलाफ छेड़ी मुहिम.(Photo:ITG) 'कॉकरोच' ने भ्रष्टाचार और गंदगी के खिलाफ छेड़ी मुहिम.(Photo:ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

धर्मनगरी वृंदावन के निवासी दीपक शर्मा ने विरोध जताने का ऐसा तरीका निकाला है जिसने अफसरों से लेकर आम जनता तक सबका ध्यान खींचा है. दीपक शर्मा हाल ही में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के कार्यालय पहुंचे और वहां जमीन पर 'कॉकरोच' बनकर लेट गए और प्रदर्शन किया. इसके बाद वे यमुना किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने गिरते हुए गंदे नालों के पास कॉकरोच बनकर डांस किया.

Advertisement

जब दीपक से इस अजीबोगरीब गेटअप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से जवाब दिया. दीपक का कहना है कि समाज और सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी की स्थिति कीड़ों जैसी हो गई है. उनका उद्देश्य समाज में सुधार लाना और सोए हुए प्रशासन को जगाना है.

यमुना की दुर्दशा
यमुना में गिरते नालों और प्रदूषण पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि यमुना मैया इतनी शुद्ध हों कि श्रद्धालु यहां आकर बेझिझक आचमन और स्नान कर सकें."

'कॉकरोच जनता पार्टी' से नाता नहीं
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' का नाम भी चर्चा में है, लेकिन दीपक शर्मा ने साफ किया है कि उनका इस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

दीपक शर्मा ने कहा, "मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हूं. मेरा यह आंदोलन व्यक्तिगत है और समाज की भलाई के लिए है. मैं भविष्य में बुजुर्गों को भी अपने साथ जोड़कर इस 'कॉकरोच आंदोलन' को तब तक जारी रखूंगा, जब तक देश के हालात नहीं बदल जाते." देखें एक VIDEO:- 

Advertisement

वायरल हुआ वीडियो
दीपक शर्मा का कॉकरोच बनकर यमुना किनारे नाले पर डांस करने वाला वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग उनके इस साहस और रचनात्मक विरोध की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रशासन पर करारा तंज मान रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »