रामलला के लिए दिल खोलकर दान कर रहे श्रद्धालु, दो करोड़ रुपये तक हर माह आ रहा चढ़ावा 

अयोध्या में अभी राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार भी नहीं हुआ है. फिर भी यहां आने वाले राम भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही बढ़ती जा रही है चढ़ावे की राशि. प्रतिदिन तीन से चार लाख और महीने में डेढ़ से दो करोड़ रुपये का चढ़ावा दान पात्र में आ रहा है. उम्मीद है कि मंदिर बन जाने के बाद दान के आंकड़े में चार गुना की होगी बढ़ोतरी. 

Advertisement
राम मंदिर के गर्भगृह में रखने के लिए चार विशेष दान पेटी का सैंपल अहमदाबाद से भेजा गया है. राम मंदिर के गर्भगृह में रखने के लिए चार विशेष दान पेटी का सैंपल अहमदाबाद से भेजा गया है.

शिल्पी सेन

  • अयोध्या,
  • 17 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक अयोध्या का निर्माण हो रहा है. अयोध्या आकर श्रीरामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है. श्रद्धालु यहां भगवान श्रीरामलाल का दर्शन-पूजन भी कर रहे हैं और भगवान श्रीरामलला के लिए दिल खोल कर दान भी कर रहे हैं. 

फिलहाल यहां रोजाना तीन से चार लाख का दान भगवान रामलला की दान पेटी में आ रहा है. पूरे महीने की बात करें, तो यह राशि डेढ़ से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है. ऑनलाइन दान की अभी तक कोई काउंटिंग नहीं की जा सकी है.

Advertisement

22 जनवरी के बाद बहुत बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या 

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की तादात में भक्त पहुंचेंगे. वे यहां भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करेंगे और अपने इच्छा भाव से श्रीराम मंदिर के लिए दान भी करेंगे. फिलहाल यहां अस्थायी मंदिर में भी अपने रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी है. 

अपनी श्रद्धा से दान करने वालों का यह आलम तब है, जब भगवान श्री रामलला अपने अस्थायी मंदिर में हैं. जब वे अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो इसका कोई अंदाजा नहीं है कि प्रतिदिन कितना दान आएगा. हालांकि, यह जरूर है कि मंदिर बन जाने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से दान-चढ़ावे का आंकड़ा चार गुना बढ़ जाएगा.

सामर्थ्य के अनुरूप दान कर रहे हैं राम भक्त

Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार, हमारे यहां दान पात्रों में रोजाना धन पड़ता है. जब भर जाता है, तो उसकी गिनती होती है. कैसे कह दिया जाए कितना धन आ रहा है, लेकिन काउंटर पर जो आ रहा है, वह प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये के बीच है. 

महीने में लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये आ रहा है. दानदाताओं की कमी नहीं है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार, राम भक्त बढ़चढ़ कर दान दे रहे हैं. लोग अनोखी अनोखी चीजें भी बनाकर ला रहे हैं. लोग सोच रहे हैं कि भगवान के लिए क्या कर दें. लोग जो कर रहे हैं, हम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »