'मनु' पर महाभारत: रायबरेली की धरती से CM योगी का राहुल गांधी के 'संविधान बनाम मनुस्मृति' दांव पर बड़ा पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए बयान के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में मनु की खुलकर तारीफ की. सीएम योगी ने राहुल पर विरासत का अपमान करने और युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की काल गणना मनु की देन है, किसी परिवार की नहीं.

Advertisement
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान दिया है. UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान दिया है.

कुमार अभिषेक

  • रायबरेली ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति पर की गई टिप्पणियों के विरोध में सीएम योगी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली की धरती से मनु और उनकी काल गणना की खुलकर सराहना की. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश की बेटियों को भड़काने और युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय परंपरा में मनुस्मृति की अच्छाइयों और काल गणना के योगदान को नकारा नहीं जा सकता. योगी ने राहुल को एक गैर-जिम्मेदार नेता बताते हुए विरासत का सम्मान करने की सलाह दी.

Advertisement

मनु की काल गणना पर राहुल को योगी का जवाब

जनसभा में सीएम योगी ने मनु की प्रहर और काल गणना का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जो काल गणना हमें मिली है, वह मनु की देन है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह काल गणना राहुल जी के परिवार, उनकी दादी, दादा, नाना, पापा या परनाना ने नहीं दी है. सीएम योगी ने कहा कि आप मनुस्मृति को मानें या न मानें, यह आप पर निर्भर है, लेकिन अगर आप उसकी बुराइयां बता रहे हैं तो उसकी अच्छाइयां भी सामने रखिए.

यह भी पढ़ें: 'मनुस्मृति पढ़ना आपसे न हो पाएगा...', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज, श्लोक लिखकर घेरा

'विरासत का अपमान बंद करें', सपा-कांग्रेस पर भी बरसे योगी

योगी आदित्यनाथ ने एक बच्ची द्वारा प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान और उसकी माफी का उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल जी को नई पीढ़ी के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए और जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए. रायबरेली के विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खुद मानते थे कि 1 रुपया भेजने पर 15 पैसे पहुंचता है, बाकी 85 पैसे कांग्रेसी और सपाई खा जाते थे. उन्होंने अखिलेश यादव के बयानों और सपा के संस्कारों पर भी तंज कसा.

Advertisement

राजनीति की 'इनसाइड स्टोरी'

यह पूरा घटनाक्रम राजनीति की दो बुनियादी विचारधाराओं के सीधे टकराव को दर्शाता है. जहां राहुल गांधी का दांव 'संविधान बनाम मनुस्मृति' की ओर ले जाने की है. राहुल पुणे के एक कार्यक्रम में मनुस्मृति के पितृसत्तात्मक नियमों को छोड़ कर बाहर आने की बात कह चुके हैं. वे सामाजिक न्याय, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा बनाकर बीजेपी को सामंतवादी सोच का समर्थक सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मनुस्मृति कहती है महिला कभी स्वतंत्र न हो, लेकिन...', छात्रों की गूंज में राहुल गांधी का हमला

सीएम योगी का पलटवार

बीजेपी राहुल गांधी के ऐसे बयानों को सनातन परंपरा और पूर्वजों का अपमान बता रही है. रायबरेली की जमीन से राहुल को घेरकर योगी ने अपने कोर समर्थकों को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर राहुल के राजनीतिक आधार को चुनौती देने की रणनीति बनाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »