भारत माता के जयकारे पर भड़के BSP सांसद दानिश अली, MLC से हुई तीखी नोकझोंक

यूपी के अमरोहा रेलवे स्टेशन पर वर्चुअली इनॉगरेशन प्रोग्राम में बवाल हो गया. इस दौरान दौरान भाजपा एमएलसी ने मंच से भारत माता की जय के नारे लगाए. नारे सुनकर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली भड़क गए. उन्होंने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है, कोई भाजपा या आरएसएस का प्रोग्राम नहीं है.

Advertisement
भारत माता के जयकारे पर भड़के BSP सांसद दानिश अली. भारत माता के जयकारे पर भड़के BSP सांसद दानिश अली.

बी एस आर्य

  • अमरोहा,
  • 06 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब पूरे देश के 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा था. यहां बसपा सांसद कुमार दानिश अली मंच पर थे. इस दौरान एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे थे, तभी डॉ. हरी सिंह ने भारत माता की जय का नारा लगवाया. भारत माता के जयकारे लगते ही बसपा सांसद दानिश अली मंच पर कुर्सी से खड़े हो गए और सदन में बैठे लोगों पर चिल्लाने लगे.

Advertisement

बीजेपी नेताओं ने सांसद दानिश अली को शांत कराने की कोशिश की तो सांसद डाइस पर संबोधन के लिए खड़े एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो से जा भिड़े और माइक छीनने की कोशिश करने लगे. इस दौरान दानिश अली और एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बमुश्किल कुंवर दानिश अली को शांत करके मंच की कुर्सी पर बैठाया. उसके बाद दानिश अली कार्यक्रम बीच में छोड़कर ही चले गए.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली देश के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत शिलान्यास का कार्यक्रम था. इसमें बसपा सांसद दानिश अली भी पहुंचे थे. दानिश अली मंच पर थे. उसी दौरान एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को कार्यक्रम संबोधित करने को बुला लिया गया. जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो डाइस पर पहुंचे तो उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाने का आह्वान किया. बसपा सांसद दानिश अली नारा लगते ही भड़क गए.

Advertisement

यहां देखें वीडियो

बसपा सांसद ने भाजपा एमएलसी से की माइक छीनने की कोशिश

दानिश अली सदन में बैठे लोगों से जोर-जोर से बहस करने लगे. लोगों के साथ ही डाइस पर खड़े एमएलसी डॉ. हरी सिंह ने भी सांसद को शांत करने की कोशिश की. इस बीच सांसद और जोर से भड़क गए. वे चिल्लाते हुए डाइस पर पहुंच गए. सांसद दानिश अली ने हरी सिंह ढिल्लो से माइक छीनने की कोशिश की.

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी. इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को शांत कराया और बमुश्किल सांसद को मंच पर उनकी कुर्सी पर बैठाया, लेकिन दानिश अली फिर इस कार्यक्रम में नहीं रुके और प्रेस वार्ता करने के बाद कार्यक्रम से चले गए. फिलहाल यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

बसपा सांसद दानिश अली.

सांसद बोले- हमारे प्रयास से स्टेशन योजना में हुए शामिल

बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि हमारे पिछले 4 साल के अथक प्रयास से मेरी लोकसभा क्षेत्र में अमरोहा और गजरौला स्टेशन योजना में शामिल किए गए. मैं उस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया और बाद में अमरोहा आया. दोनों स्टेशन रीमैप कराने के लिए मैंने लोकसभा में भी मुद्दा उठाया था. रेल मंत्री से मिलकर भी बार-बार अनुरोध किया था. अमरोहा रेलवे स्टेशन और गजरौला रेलवे स्टेशन का अब नवीनीकरण होना है.

Advertisement

दानिश अली ने कहा- ये लोग हर सरकारी कार्यक्रम भाजपा का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं

सांसद दानिश अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हर सरकारी कार्यक्रम को भाजपा का और आरएसएस का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं. मैं सांसद होने के नाते उस कार्यक्रम में था. यह नहीं चाहते कि जो हम विकास कार्य कर रहे हैं, सांसद के रूप में उसका श्रेय हमें मिले. यह हर सरकारी कार्यक्रम को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में तब्दील कर रहे हैं.

75 साल में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सबने काम किया है. लेकिन इस समय लगता है कि जैसे यह देश 2014 से पहले आजाद हुआ. दानिश अली ने कहा कि विवाद सिर्फ इस बात को लेकर कि वह इस कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम बनाना चाहते थे, जिसका हमने विरोध किया. यह सरकारी कार्यक्रम है.

सांसद ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकाल मेंटेन होना चाहिए. वहां प्रोटोकॉल मेंटेन नहीं हो रहा था. भारतीय जनता पार्टी के नारे लग रहे थे. भाजपा के नारे लग रहे थे. पार्टी के नारे लग रहे थे. भारत माता इन सबसे ज्यादा हमारी हैं. हम पांच वक्त भारत माता को सजदा करते हैं. पांच वक्त नमाज पढ़ते हैं तो जमीन पर माथा टिकता है. इनके कहने से क्या होता है. हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराया था. लाखों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी.

Advertisement

मामले को लेकर क्या बोले भाजपा के एमएलसी?

भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉ. हरिसिंह ने कहा कि सांसद को बड़ा सोचना चाहिए था. वह सांसद हैं, भारत माता की जय बोलना कोई ऐसी बात नहीं, यह हमारा नारा है. हिंदुस्तान के लोगों का नारा है. मैं समझता हूं कि यह बहुत ही निंदनीय बात है. भारत माता की जय बोलने पर विवाद हुआ. यह सरकारी कार्यक्रम है तो भारत माता की जय नहीं बोली जाएगी क्या. यह हमारा देश है. हम अपने देश में भारत माता की जय का नारा नहीं लगा सकते क्या. 

एमएलसी ने कहा कि मैंने किसी से नहीं कहा कि कोई नारा लगाए, लेकिन जब मैंने नारा लगाया तो वहां मौजूद लोगों ने भी नारा लगा दिया. इस पर विवाद ठीक नहीं था. वह कह रहे हैं कि यह सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन भारत माता की जय का नारा लगाना कोई अपराध तो नहीं है. कार्यक्रम की गरिमा को बनाने की नैतिक जिम्मेदारी उनकी ज्यादा थी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी को तो निभाया नहीं. हमारे किसी कार्यकर्ता ने कुछ नहीं कहा, सबने सामान्य व्यवहार किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »